फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open 2021 star Indian shuttler PV Sindhu Sindhu enters quarterfinals and Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty too win

French Open: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, इस भारतीय जोड़ी को भी मिली जीत

Fri, 29 Oct 2021 02:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 29 Oct 2021 02:39 PM IST
सार

भारत की स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। इस मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेम में हराया। उनके अलावा चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी भी अपना मुकाबला जीतने में सफल रही। 

विज्ञापन
French Open 2021 star Indian shuttler PV Sindhu Sindhu enters quarterfinals and Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty too win
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद वह पहला खिताब जीतने की तलाश में हैं। सिधु ने महिला सिंगल्स के इस मुकाबले में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उन्हें सीधे गेम में हराया। विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी क्रिस्टोफरसन को 21-19, 21-19 से मात दी। दोनों खिलाड़ियो के बीच यह मुकाबला 37 मिनट तक चला। 

विज्ञापन

 

क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी से मुकाबला

क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से होगा। भारतीय शटलर सिंधु इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने बीते सप्ताह डेनमार्क ओपन में बुसानन को हराया था। कुल मिलाकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त पीवी सिंधु के पास है। 
विज्ञापन


सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

जहां महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सात्विक और चिराग ने अपने हमवतन एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को 15-21, 21-10, 21-19 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब क्वार्टर फाइनल में इस भारतीय जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिधु के पास खिताब जीतने का मौका

डेनमार्क ओपन में मिली हार के बाद सिंधु के पास खिताब जीतने का मौका है। बीते सप्ताह उन्हें डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें उत्तर कोरिया की एन सेयंग ने हराया था। पीवी सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की इकलौती महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। फ्रेंच ओपन में जिस तरह से वह प्रदर्शन कर रहीं उससे लगता है कि वह खिताब की प्रबल दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed