French Badminton Open: पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी ताकाहाशी ने हराया, भारत की चुनौती समाप्त
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का विजयी सफर समाप्त हो चुका है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को महिलाओं के एकल स्पर्धा में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का विजयी सफर समाप्त हो चुका है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को महिलाओं के एकल स्पर्धा में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों 21-18 16-21 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
26 वर्षीय ने इस मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 21-18 से अपने नाम किया लेकिन इसके बाद विश्व की 15 रैंकिंग वाली ताकाहाशी ने वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर बाजी अपने नाम कर ली। ताकाहाशी के खिलाफ सिंधु की यह आठ में चौथी हार है।
💔@Pvsindhu1 went down 21-18, 16-21, 12-21 against 🇯🇵's Sayaka Takahashi in the semifinal and with that it's the end of 🇮🇳's campaign here at #FrenchOpen2021.#FrenchOpenSuper750#badminton pic.twitter.com/VoaFbvE3sc
— BAI Media (@BAI_Media) October 30, 2021
सिंधु को इससे पहले पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधु का यह दूसरा टूर्नामेंट है। हालांकि अच्छी लय में होने के बावजूद वह दोनों टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ पाईं।
फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में सिंधु भारत की आखिरी उम्मीद थीं लेकिन उनकी हार के साथ अब भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।