चीन ओपन: साई प्रणीत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सिंधु और कश्यप हारकर बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत विश्व चैंपियन पीवी सिंधू गुरुवार को यहां महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हार के साथ चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू को पहला गेम जीतने के बावजूद यहां 58 मिनट चले मुकाबले में पोर्नपावी के खिलाफ 12-21 21-13 21-19 से हार झेलनी पड़ी।
सिंधू की पोर्नपावी के खिलाफ चार मैचों में यह पहली हार है। सिंधू ने मैच की अच्छी शुरुआत करते हुए 7-1 बनाई लेकिन ब्रेक तक थाईलैंड की खिलाड़ी ने स्कोर 10-11 कर दिया। सिंधू ने ब्रेक के बाद लगातार आठ अंक बनाकर स्कोर 19-10 किया और फिर आसानी से गेम जीत लिया।दूसरे गेम में पोर्नपावी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त बनाई और फिर लगातार छह अंक के साथ स्कोर 15-7 किया।
थाईलैंड की युवा खिलाड़ी ने इसके बाद दूसरा गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर किया।तीसरे और निर्णायक गेम में करीबी मुकाबला देखने को मिला। सिंधू ने 6-6 के स्कोर के बाद ब्रेक तक 11-7 की बढ़त हासिल की। पोर्नपावी ने वापसी की कोशिश की लेकिन 19-15 के स्कोर पर सिंधू जीत हासिल करने के करीब दिख रही थी। थाईलैंड ने खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद लगातार छह अंक के साथ मैच अपनी झोली में डालकर सबको हैरान कर दिया।
साई प्रणीत क्वार्टर फाइनल में
भारतीय शटलर बी साई प्रणीत ने चीन ओपन के दूसरे दौर में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। प्रणीत ने प्री-क्वार्टरफाइनल में चीनी खिलाड़ी लू गुआंगजू को 21-19, 21-19 से सीधे सेट में हराकर पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
सात्विक-चिराग भी हारे
अश्विनी पोनप्पा -सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी भी हारे
सात्विक और चिराग को इस साल दूसरी बार ताकेशी और केइगो के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले जुलाई में जापान ओपन के दौरान भी भारतीय जोड़ी को दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त मिली थी। सात्विक इसके बाद मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा के साथ उतरे और इस भारतीय जोड़ी को भी युकी केनेको और मिसाकी मात्सुतोमो की जापान की जोड़ी के खिलाफ 11-21 21-16 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।
पारुपल्ली कश्यप हारकर बाहर
पुरुषों के एकल में पारुपल्ली कश्यप को सातवीं वरीयता वाले इंडोनेशियाई खिलाड़ी एंथोनी गिन्टिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 71 मिनट तक चले लंबे मुकाबले में कश्यप आखिरी तक लड़ते रहे लेकिन 21-23, 21-15 और 12-21 से हारकर चीन ओपन से बाहर हो गए।