{"_id":"673b1af687a9531c260b90dd","slug":"china-masters-badminton-satwik-chirag-will-return-to-bwf-world-tour-arrival-of-new-coach-will-boost-morale-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Masters Badminton: सात्विक-चिराग बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में करेंगे वापसी, नए कोच के आने से बढ़ेगा हौसला","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
China Masters Badminton: सात्विक-चिराग बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में करेंगे वापसी, नए कोच के आने से बढ़ेगा हौसला
Mon, 18 Nov 2024 04:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन (चीन)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:16 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल में हारने के बाद लक्ष्य आर्कटिक सुपर 500 और डेनमार्क ओपन में जल्दी हार गए । इसके बाद कुमामोतो मास्टर्स जापान में पहले ही दौर में बाहर हो गए। वह पहले दौर में मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त ली जि जिया से खेलेंगे।
विज्ञापन
चिराग-सात्विक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक की नाकामी को भुलाते हुए भारत की शीर्ष युगल टीम सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए वापसी करेगी। दुनिया की पूर्व नंबर एक टीम सात्विक के कंधे की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक के बाद से प्रतिस्पर्धा से दूर है।
दोनों आर्कटिक ओपन, डेनमार्क ओपन और चाइना ओपन नहीं खेल सके थे। अगस्त में मथियास बो के जाने के बाद से दोनों के पास कोच भी नहीं है। पिछली बार उपविजेता रहे सात्विक और चिराग पहले दौर में चीनी ताइपै के यांग पो सुआन और ली झे हुइ से खेलेंगे। वहीं पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन खराब फॉर्म से उबरकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे। अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद दोनों ने लंबा ब्रेक लिया था लेकिन खोया फॉर्म हासिल नहीं कर सके।
पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल में हारने के बाद लक्ष्य आर्कटिक सुपर 500 और डेनमार्क ओपन में जल्दी हार गए । इसके बाद कुमामोतो मास्टर्स जापान में पहले ही दौर में बाहर हो गए। वह पहले दौर में मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त ली जि जिया से खेलेंगे। दो बार की ओलंपिक चैम्पियन सिंधू फिनलैंड में कनाडा की मिचेले ली के खिलाफ पहले दौर में हार गई थी । सिंधू यहां पहले दौर में थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से खेलेंगी। महिला एकल में आकर्षि कश्यप पहले दौर में जापान की तोमोका मियाजाकी से और मालविका बंसोड लाइन होजमार्क के से खेलेगी।
विज्ञापन
महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली का सामना चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी लियू शेंग शू और तान निंग से होगा । बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी मिश्रित युगल खेलेंगे।