{"_id":"673dc8456aec24803407c3fa","slug":"china-masters-badminton-lakshya-sindhu-and-malvika-in-second-round-pv-s-20th-win-over-busanan-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Masters Badminton: लक्ष्य-सिंधू और मालविका चाइना मास्टर्स के दूसरे दौर में, पीवी की बुसानन पर 20वीं जीत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
China Masters Badminton: लक्ष्य-सिंधू और मालविका चाइना मास्टर्स के दूसरे दौर में, पीवी की बुसानन पर 20वीं जीत
Wed, 20 Nov 2024 05:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन (चीन)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Nov 2024 05:00 PM IST
सार
पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने मलयेशिया के सातवे वरीय ली जि जिया पर 57 मिनट में 21-14, 13-21, 21-13 की जीत से ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले में मिली हार का बदला चुकता किया। दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू की विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज बुसानन के खिलाफ 21 मुकाबलों में सिंधू की 20वीं जीत थी।
विज्ञापन
सिंधू, लक्ष्य और मालविका
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू सहित लक्ष्य सेन और फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ ने बुधवार को यहां अपने मुकाबले जीतकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिलाओं के वर्ग में सिंधू ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को 50 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 21-17, 21-19 से मात दी।
वहीं, मालविका (36वीं रैंकिंग) ने डेनमार्क की लिने होजमार्क जाएर्सफेल्ट (21वीं रैंकिंग) पर 20-22, 23-21, 21-16 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने मलयेशिया के सातवे वरीय ली जि जिया पर 57 मिनट में 21-14, 13-21, 21-13 की जीत से ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले में मिली हार का बदला चुकता किया। लक्ष्य का सामना डेनमार्क के रास्मस गेमके और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
लक्ष्य पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक मैच में बढ़त बनाने के बावजूद ली से हार गये थे। दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू की विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज बुसानन के खिलाफ 21 मुकाबलों में सिंधू की 20वीं जीत थी। दोनों ने बराबरी से शुरूआत की और सिंधू की दो सहज गलतियों का फायदा उठाकर बुसानन ने 14-10 की बढत बना ली। सिंधू ने अगले नौ अंक बनाकर 19-14 की बढत हासिल की और पहला गेम जीत लिया।
विज्ञापन
दूसरे गेम में बुसानन ने मजबूती से शुरूआत की और बढत भी बनाई लेकिन सिंधू ने वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। पेरिस में मिली हार के बाद लक्ष्य ने अपनी पहली भिड़ंत के पहले गेम में 11-4 से बढ़त बनाकर इसें जीत लिया। दूसरे गेम में ली वापसी करते हुए 7-1 से आगे थे और इसे 17-8 तक ले गये और इसे जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में शुरू में लक्ष्य हावी रहे और 5-1 से आगे चल रहे थे। पर कुछ ही देर में ली 5-5 तक पहुंच गये। लेकिन ब्रेक तक लक्ष्य इसे 11-8 तक पहुंचाने में सफल रहे। फिर 18-11 तक पहुंचकर मैच जीत लिया।