{"_id":"68b01edb008f31aa7507ef3c","slug":"bwf-world-championship-prannoy-lost-to-world-number-two-antonsen-lost-after-coming-close-to-causing-an-upset-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"BWF World Championship: प्रणय वर्ल्ड नंबर-दो एंटोनसेन से हारे, उलटफेर करने के करीब पहुंचकर मिली पराजय","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
BWF World Championship: प्रणय वर्ल्ड नंबर-दो एंटोनसेन से हारे, उलटफेर करने के करीब पहुंचकर मिली पराजय
Thu, 28 Aug 2025 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:48 PM IST
सार
उन्होंने हार के बाद कहा, 'मैंने आखिर में कुछ खराब शॉट्स खेले। मुझे थोड़ी ऊर्जा और रखनी चाहिए थी। आखिर में मैंने उसे आसान मौके दे दिए।'
विज्ञापन
भारतीय शटलर एचएस प्रणय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय बड़ा उलटफेर करने के करीब पहुंचकर दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से हारकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हो गए। दो साल पहले विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके प्रणय को डेढ घंटे तक चले मुकाबले में 8-21, 21-17, 21-23 से पराजय झेलनी पड़ी।
उन्होंने हार के बाद कहा, 'मैंने आखिर में कुछ खराब शॉट्स खेले। मुझे थोड़ी ऊर्जा और रखनी चाहिए थी। आखिर में मैंने उसे आसान मौके दे दिए।' उन्होंने कहा, 'मैच प्वाइंट गंवाना हमेशा अखरता है, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में। एक मैच टूर्नामेंट की दिशा बदल सकता है। फॉर्म में चल रहे किसी खिलाड़ी को हराने से आत्मविश्वास बढ़ता है, लेकिन हारने के बाद उलटा हो जाता है। मैं उस स्थिति में नहीं आना चाहता था।'
प्रणय ने संकेत दिया कि कैरियर को लेकर कोई फैसला लेने से पहले वह एक विश्व चैम्पियनशिप और खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'शायद एक और> वैसे तो कुछ साल और खेलना चाहूंगा लेकिन एक साल और लग रहा है, वह भी तब जब बहुत कोशिश करूं।'