{"_id":"5d9385d58ebc3e93de125292","slug":"bwf-rankings-pv-sindhu-drops-to-world-no-6-parupalli-kashyap-jumps-to-25th-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु को एक स्थान का नुकसान, कश्यप शीर्ष 25 में शामिल","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सिंधु को एक स्थान का नुकसान, कश्यप शीर्ष 25 में शामिल
Wed, 02 Oct 2019 08:45 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : pti
विश्व चैंपियन पीवी सिंधुपिछले दो सप्ताह में लचर प्रदर्शन के कारण बीडब्ल्यूएफ की मंगलवार को जारी विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गई हैं। कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय पारूपल्ली कश्यप पांच पायदान की छलांग लगाकर 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
साइना नेहवाल आठवें स्थान पर कायम हैं। अन्य भारतीयों में किदांबी श्रीकांत नौवें, बी साई प्रणीत 12वें और समीर वर्मा 17वें स्थान पर हैं। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में 12वें स्थान पर बनी हुई है, जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी एक पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
चीन ओपन और कोरिया ओपन के पहले दौर में बाहर होने वाली सिंधु पांच महीने बाद छठे नंबर पर खिसक गई हैं। वह डेनमार्क और फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन