फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand pair reached pre quarter finals of Malaysia Open

Badminton: मलयेशिया ओपन में त्रीसा और गायत्री की जोड़ी को मिली कामयाबी, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Tue, 07 Jan 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Jan 2025 02:11 PM IST
सार

छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल 30 मिनट में 21-10, 21-10 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह पक्की की।

विज्ञापन
Badminton: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand pair reached pre quarter finals of Malaysia Open
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद - फोटो : twitter

विस्तार

भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई को सीधे गेम में हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल 30 मिनट में 21-10, 21-10 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह पक्की की। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में अपनी सफलता से उत्साहित त्रीसा और गायत्री को गैरवरीय थाई जोड़ी से खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कुछ समय में ही 17-8 की बढ़त बना ली और फिर यह गेम अपने नाम करने में देर नहीं लगाई। त्रीसा और गायत्री को दूसरे गेम के शुरू में थोड़ा चुनौती का सामना करना पड़ा। शुरू में एक समय स्कोर 8–8 से बराबरी पर था लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी में शानदार प्रदर्शन करके यह गेम और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed