फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton Srikanth will play in the World Championship visa granted on pressure from the organizers

Badminton: विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगे श्रीकांत, आयोजकों के दबाव पर मिला वीजा

Sun, 12 Dec 2021 11:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 11:41 PM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप में  किदांबी श्रीकांत के खेलने का रास्ता साफ हो गया है। आयोजकों के दबाव के बाद अंतिम छड़ों में उन्हें वीजा दे दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Badminton Srikanth will play in the World Championship visa granted on pressure from the organizers
किदांबी श्रीकांत - फोटो : twitter@BAI_media

विस्तार

देश के नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत के स्पेन में शुरू होने जा रही विश्व चैंपियनशिप में खेलने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। उन्होंने आयोजकों के दबाव पर अंतिम क्षणों में स्पेनिश दूतावास की ओर से वीजा जारी कर दिया गया। श्रीकांत स्पेन पहुंच भी गए हैं और वहां उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन


विश्व नंबर 14 श्रीकांत के पास स्पेन का वीजा नहीं था। इंडोनेशिया में विश्व टूर फाइनल्स खत्म होने के बाद पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी जैसे शटलर सीधे वहां से स्पेन के लिए रवाना हो गए, जबकि श्रीकांत को वीजा लगवाने के लिए वापस भारत आना पड़ा। लेकिन चैंपियनशिप शुरू होने से चार दिन पहले तक उन्हें वीजा नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


आयोजकों ने इसके बाद दूतावास पर जबरदस्त दबाव बनाया तब उन्हें वीजा दिया। वीजा लगने के तीन घंटे के अंदर ही श्रीकांत को स्पेन के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि उनके फीजियो शिवालेंका और इंडोनेशियाई कोच ड्वी क्रिस्टयावन स्पेन नहीं जा सके। क्रिस्टयावन की जगह डबल्स कोच अरुण विष्णु को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed