फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: Odisha Masters finalists decided, title match to be played between Ayush and Satish

Badminton: ओडिशा मास्टर्स के फाइनलिस्ट तय, आयुष और सतीश के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

Sun, 17 Dec 2023 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

सतीश ने पिछली बार के चैंपियन किरण जॉर्ज को 41 मिनट में 21-18, 21-14 से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। सतीश भी पहली बार सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेंगे।

विज्ञापन
Badminton: Odisha Masters finalists decided, title match to be played between Ayush and Satish
आयुश शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी ने शनिवार को यहां इंडोनेशिया के अलवी फरहान को तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हराकर ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सतीश कुमार करुणाकरण से होगा।
विज्ञापन


कर्नाटक के रहने वाले आयुष अमेरिका के स्पोकेन में विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में फरहान से हार गए थे और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को हालांकि फरहान को 19-21, 21-14, 22-20 से पराजित करके बदला चुकता किया और पहली बार सुपर 100 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


सतीश ने पिछली बार के चैंपियन किरण जॉर्ज को 41 मिनट में 21-18, 21-14 से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। सतीश भी पहली बार सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed