फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: Indian Team Lost 2-3 to China in Asia Team Championship, despite Prannoy, Lakshya win

Badminton: एशिया टीम चैंपियनशिप में चीन से 2-3 से मिली हार, प्रणय-लक्ष्य की जीत के बावजूद दूसरे मैच में हारे

Fri, 16 Feb 2024 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और लक्ष्य सेन ने अपने एकल मुकाबले जीते लेकिन चीन ने वापसी करते हुए दोनों युगल मुकाबले जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया। और अंतिम मैच में राष्ट्रीय चैंपियन चिराग सेन को वांग झेंग जिंग से 15-21 16-21 से हार मिली जिससे भारत मुकाबला गंवा बैठा।

विज्ञापन
Badminton: Indian Team Lost 2-3 to China in Asia Team Championship, despite Prannoy, Lakshya win
लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम को सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी की काफी कमी खली जिससे उसे बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) के ग्रुप मैच में चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और लक्ष्य सेन ने अपने एकल मुकाबले जीते लेकिन चीन ने वापसी करते हुए दोनों युगल मुकाबले जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया। और अंतिम मैच में राष्ट्रीय चैंपियन चिराग सेन को वांग झेंग जिंग से 15-21 16-21 से हार मिली जिससे भारत मुकाबला गंवा बैठा। पहले ही नॉकआउट चरण में जगह बना चुकी भारतीय टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही और चीन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सात्विक और चिराग को टीम प्रबंधन ने आराम दिया था क्योंकि भारत पहले ही बुधवार को हांगकांग पर 4-1 की जीत से क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुका था। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी वेंग पर 6-21 21-18 21-19 से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला एक गेम जीतने के बावजूद चेन बो यांग और लियू यिन से 15-21 21-19 19-21 से पराजित हो गए। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन ने फिर लेई लान जि को 40 मिनट में 21-11 21-16 से हराकर भारत को वापसी कराई।


सूरज गोआला और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी को दूसरे युगल में रेन जियांग यु और जि हाओ नान की जोड़ी से 13-21 9-21 से हार मिली जिससे स्कोरलाइन 2-2 हो गई। निर्णायक मैच में चिराग भारत के लिए मैच नहीं जीत सके। भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को अपने लीग मैच में चीन को 3-2 से हराकर उलटफेर किया था जिससे उसने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed