फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   All england Open badminton: Lakshya sen losses into quarter finals

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन: सिंधु सेमीफाइनल में, कड़े मुकाबले में जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराया

Sat, 20 Mar 2021 01:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
All england Open badminton: Lakshya sen losses into quarter finals
पीवी सिंधु

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। उन्होंने शुक्रवार को खेले गए महिला एकल के कार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को हराया। पहला सेट 16-21 से हारने के बाद सिंधु ने जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट 21-16 से अपने नाम किया। इसके बाद आखिरी सेट में कड़े मुकाबले में उन्होंने 21-19 से जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यहां सबसे पहले युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ से 17-21 21-16 17-21 से हारकर बाहर होना पड़ा। 55 मिनट तक चले इस मुकाबले में सेन को हार का सामना करना पड़ा जिसके साथ ही पुरूष एकल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन


वहीं अन्य मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला युगल जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड की सेलेना पीक और चेरील सीनेन से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई। विश्व में 30वें नंबर की भारतीय जोड़ी को 39 मिनट तक चले मैच में सेलेना और चेरील की 24वीं रैकिंग की जोड़ी से 22-24, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में 10वें नंबर की जोड़ी दूसरे दौर में डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स सकारुप रासमुसेन से 16-21, 21-11, 17-21 से हार गई। विश्व में 13वें नंबर की जोड़ी से यह उनकी लगातार दूसरी हार है। इससे पहले स्विस ओपन में भी उन्हें नीदरलैंड की जोड़ी से हार मिली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed