{"_id":"4b6ea0da-a78f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"badminton-set-for-line-call-review-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बैडमिंटन में भी होगा लाइन कॉल तकनीक का इस्तेमाल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अब बैडमिंटन में भी होगा लाइन कॉल तकनीक का इस्तेमाल
कुआलालंपुर/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
टेनिस और फुटबॉल की तरह ही अब बैडमिंटन में भी बहुत जल्द लाइन कॉल तकनीक को लागू किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लाइन कॉल के फैसले पर खिलाड़ियों द्वारा विवाद होता रहा है और इसी विवाद को खत्म करने की दिशा में यह कदम उठाए जाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के मुताबिक प्रयोग के तौर पर इसे पहली बार अगले महीने मलयेशिया में होने जा रहे सुदीरमन कप में लागू किया जाएगा जबकि आधिकारिक तौर पर इसका इस्तेमाल सितंबर में इंडोनेशियन ओपन से शुरू होगा।
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ उपाध्यक्ष पाइसान रांगसिकित्फो ने कहा, ‘अन्य खेलों की तरह हम भी अपने यहां कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। लाइन पर गिरने वाली गेंद को लेकर जिस तरह का नियम टेनिस में इस्तेमाल हो रहा है उसी तरह का नियम हमने भी अपने यहां लागू करने का फैसला किया है। हालांकि हमारी तकनीक उनसे कुछ अलग होगी।’
विज्ञापन