फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: PV Sindhu will go to win title in Malaysia Masters not participated in Uber Cup and Thailand Open

Badminton: मलयेशिया मास्टर्स में खिताब जीतने उतरेंगी सिंधू, उबेर कप और थाईलैंड ओपन में नहीं लिया था भाग

Tue, 21 May 2024 09:26 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 May 2024 09:26 AM IST
सार

पहले दौर में उनका सामना स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से होगा। अष्मिता चालिहा, आकृषि कश्यप और मालविका बंसोड भी अच्छे नतीजे देना चाहेंगी। पुरुष वर्ग में किरण जॉर्ज अकेले भारतीय हैं जो जापान के ताकुमा ओबायाशी से पहला मैच खेलेंगे।

विज्ञापन
Badminton: PV Sindhu will go to win title in Malaysia Masters not participated in Uber Cup and Thailand Open
पीवी सिंधू - फोटो : instagram

विस्तार

ब्रेक से लौटी पी वी सिंधू पेरिस ओलंपिक से पहले यहां मंगलवार से शुरू हो रहे मलयेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके अपना मनोबल ऊंचा करने के इरादे से उतरेगी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने उबेर कप और थाईलैंड ओपन में भाग नहीं लिया। अब वापसी करते हुए उनका लक्ष्य इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में महिला एकल में अच्छा प्रदर्शन करने का होगा। वह पिछले साल अक्तूबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद से फॉर्म में नहीं है। ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू का रिटर्न पहले की तरह नहीं रहा है और कई करीबी मुकाबले वह हार गई हैं। वह छह प्रतिस्पर्धाओं में से दो में ही क्वार्टर फाइनल तक पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन


कब जीता था आखिरी बार खिताब?
पिछली बार वह 2022 सिंगापुर ओपन में खिताब जीती थी। पहले दौर में उनका सामना स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से होगा। अष्मिता चालिहा, आकृषि कश्यप और मालविका बंसोड भी अच्छे नतीजे देना चाहेंगी। पुरुष वर्ग में किरण जॉर्ज अकेले भारतीय हैं जो जापान के ताकुमा ओबायाशी से पहला मैच खेलेंगे। थाईलैंड ओपन चैंपियन सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद गारागा और साई प्रतीक की जोड़ी उतरेगी। मिश्रित युगल में बी सुमीत रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी के अलावा सतीश कुमार के और आद्या वरियाथ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed