फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: Para shuttler Sukant disappointed by not getting a place in the core list of TOPS, requested the Sports Minister

Badminton: टॉप्स की कोर सूची में जगह न मिलने से पैरा शटलर सुकांत निराश, खेल मंत्री से की ये आग्रह

Sun, 08 May 2022 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 May 2022 01:42 PM IST
सार

कदम ने ट्वीट किया, ‘मैं साई को लेकर बेहद निराश और हतोत्साहित हूं, दुनिया का मौजूदा तीसरे नंबर का खिलाड़ी और राष्ट्रीय चैंपियन लेकिन यह टॉप्स योजना में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
Badminton: Para shuttler Sukant disappointed by not getting a place in the core list of TOPS, requested the Sports Minister
सुकंत कदम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) की कोर सूची में जगह नहीं मिलने पर शनिवार को निराशा जताते हुए कहा कि वह ‘अनुचित’ चयन प्रक्रिया से निराश हैं और चाहते हैं कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस मामले में हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन


दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और एसएल4 वर्ग में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन कदम को टॉप्स की कोर सूची में जगह नहीं मिली है। कदम ने ट्वीट किया, ‘मैं साई को लेकर बेहद निराश और हतोत्साहित हूं, दुनिया का मौजूदा तीसरे नंबर का खिलाड़ी और राष्ट्रीय चैंपियन लेकिन यह टॉप्स योजना में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


माननीय अनुराग ठाकुर से आग्रह करता हूं कि इस अनुचित चयन पर तुरंत ध्यान दें।’ कदम ने ओडिशा में चौथे पैरा राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था और इसके बाद स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय दो टूर्नामेंट में भी स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कांस्य और ब्राजील पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2022 में रजत पदक जीता। कदम अभी पेरू में ट्रेनिंग कर रहे हैं और बहरीन पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय (16-21 मई), चौथी फाजा दुबई पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय (23-29 मई) और कनाडा पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय (छह से 12 जून) में हिस्सा लेंगे।


साइ मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ ने टॉप्स की कोर टीम में छह पैरा खिलाड़ियों को जगह दी जिसमें चार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी (बैडमिंटन एसएल3), नित्या श्री (बैडमिंटन एसएच6), मनदीप कौर (बैडमिंटन एसएल3) और मनीषा रामदास (बैडमिंटन एसयू5) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed