फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: Ashmita and Malvika out in first round of Japan Open, Akarshi only hope

Badminton: अश्मिता और मालविका जापान ओपन के पहले दौर में बाहर, महिला एकल में आकर्षी एकमात्र उम्मीद

Tue, 20 Aug 2024 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Aug 2024 03:14 PM IST
सार

भारत की तरफ से महिला एकल में आकर्षी कश्यप भी अपनी चुनौती पेश कर रही है। वह पहले दौर में दक्षिण कोरिया की किम गा यून का सामना करेगी।

विज्ञापन
Badminton: Ashmita and Malvika out in first round of Japan Open, Akarshi only hope
अश्मिता चालिहा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत की अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ मंगलवार को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गईं। अश्मिता जहां चीनी ताइपे की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताई त्ज़ु यिंग से 16-21, 12-21 से हार गईं, वहीं मालविका को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा ने 23-21, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

भारत की तरफ से महिला एकल में आकर्षी कश्यप भी अपनी चुनौती पेश कर रही है। वह पहले दौर में दक्षिण कोरिया की किम गा यून का सामना करेगी। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में से कोई भी इस प्रतियोगिता में नहीं खेल रहा है। अश्मिता, मालविका और आकर्षी, तीनों उभरता सितारा हैं और तीनों को भारत का भविष्य माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्मिता ने पिछले साल अपना तीसरा बीडब्ल्यूएफ अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिताब जीता था। उन्होंने मालदीव अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में महिला एकल का खिताब जीता था। इससे पहले वह टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल और दुबई इंटरनेशनल का भी खिताब जीत चुकी हैं। वहीं मालविक ने 2022 में इंडियन ओपन में साइना नेहवाल को हरा दिया था।
विज्ञापन

मालविका महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। बैडमिंटन की उभरती हुई खिलाड़ी मालविका अभी मात्र 22 साल की हैं। इससे पहले वो अंडर 13 और अंडर 17 में स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। साल 2018 में मालविका वर्ल्ड  जूनियर बैडमिंटर टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम में सेलेक्ट हुई थीं। भारतीय टीम में चयन के बाद ही उन्होंने काठमांडू में साउथ एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप मैं जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट जीता। साइना को ही वह अपना आदर्श भी मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed