{"_id":"c570e6de4300095b9a6fd2129f26e00a","slug":"awadh-warriors-asked-to-drop-banned-thai-player-by-ibl","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ा झगड़ना, थाई खिलाड़ी को IBL से हटाने को कहा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारी पड़ा झगड़ना, थाई खिलाड़ी को IBL से हटाने को कहा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) ने अवध वॉरियर्स के थाई खिलाड़ी मनीपोंग जोंगजित पर चल रही विश्व एवं थाईलैंड बैडमिंटन संघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद फ्रेंचाइजी से इस खिलाड़ी को हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पुरुष युगल में विश्व के 13वें नंबर के इस थाई खिलाड़ी को हाल ही में कनाडा ओपन के दौरान साथी खिलाड़ी बोडिन इसारा के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए थाईलैंड बैडमिंटन संघ (बैट) ने तीन महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
बैट ने आईबीएल अधिकारियों के साथ फोन पर इस मामले को लेकर सोमवार को चर्चा की तथा सर्वसम्मति से इस पर फैसला लेने का निर्णय किया गया है।
आईबीएल ने अवध वॉरियर्स को विदेशी खिलाड़ी जोंगजित की जगह उसी बजट में किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कहा है। फ्रेंचाइजी से इस पर 48 घंटे के अंदर निर्णय लेकर बैट को इसकी जानकारी देने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश दास गुप्ता ने कहा, ‘थाई खिलाड़ी पर कार्रवाई चल रही है इसलिए हमारे लिए ऐसे निलंबित खिलाड़ी को आईबीएल में लेना ठीक नहीं है। हमें संबंधित संघ की अपील का सम्मान करना होगा। अवध वॉरियर्स को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस पर जल्द ही निर्णय होगा।’
दस लाख डॉलर की इनामी राशि वाले आईबीएल का पहला संस्करण 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी।