फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open Rohan Bopanna Matthew Ebden pair in quarterfinals Carlos Alcaraz wins Victoria Azarenka out

Australian Open: रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में; अल्काराज जीते, अजारेंका बाहर

Mon, 22 Jan 2024 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 Jan 2024 10:16 PM IST
सार

इस जीत के साथ बोपन्ना का युगल विश्व रैँकिंग में दूसरे स्थान पर आना सुनिश्चित हो गया है। उनके जोड़ीदार एबडेन का तीसरे नंबर पर आना तय हो गया है। अगर यह जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे तो विश्व युगल रैँकिंग में उनका नंबर एक बनना सुनिश्चित हो जाएगा।

विज्ञापन
Australian Open Rohan Bopanna Matthew Ebden pair in quarterfinals Carlos Alcaraz wins Victoria Azarenka out
रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के 43 साल के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने सोमवार को मेलबर्न में नीदरलैंड के वेस्ली कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेकटिक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कूलहोफ और मेकटिक की दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी के खिलाफ 7-6 7-6 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ बोपन्ना का युगल विश्व रैँकिंग में दूसरे स्थान पर आना सुनिश्चित हो गया है। उनके जोड़ीदार एबडेन का तीसरे नंबर पर आना तय हो गया है। अगर यह जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे तो विश्व युगल रैँकिंग में उनका नंबर एक बनना सुनिश्चित हो जाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई ओपन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
यह रोहन बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले वह कभी पुरुष युगल में वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचे थे। पिछले साल वह सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल के फाइनल में जरूर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्काराज और मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में
दुनिया के नंबर दो स्पेन के कार्लोस अल्काराज और रूस के दानिल मेदवेदेव ने पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अल्कारेज ने सर्बिया के मियोमीर केस्मानोविच को 6-4, 6-4, 6-0 से हराया। मेदवेदेव ने नूनो बोर्गस को 6-3, 7-6(4), 5-7, 6-1 से पराजित किया। अब उनकी टक्कर दुनिया के नंबर नौ हुबर्ट हरकेज या फ्रांस के वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले आर्थर कैजाक्स से होगी। 


यास्त्रेमस्का ने अजारेंका को किया बाहर
महिला वर्ग में यूक्रेन की डायना यास्त्रेमस्का ने दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका 7-6(6) 6-4 से हराया। वहीं, 18वीं रैंकिंग की एलिना स्वितोलिना उस समय नोस्कोवा से 0-3 से पिछड़ रही थी जब उन्होंने पीठ की चोट के कारण रिटायर्ड होने का फैसला किया। यूक्रेन और रूस तथा बेलारूस के खिलाड़ियों के बीच परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए अजारेंका और यास्त्रेमस्का ने हाथ नहीं मिलाए। नोसकोवा-स्वितोलिना के बीच हुए मुकाबले का पहला गेम 11 मिनट चला। नोसकोवा ने स्वितोलिना की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाकर स्कोर 2-0 किया। स्वितोलिना ने टाइम आउट लेकर कमर का उपचार कराया। मैच शुरू होने पर यूक्रेन की स्वितोलिना की सर्विस की गति काफी कम थी और उन्हें मूवमेंट में भी परेशानी हो रही थी। नोसकोवा ने इसका फायदा उठाकर फिर सर्विस तोड़ी और स्वितोलिना ने मुकाबले से हटने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed