फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open: Novak Djokovic celebrates Christmas Day at Australian Immigration Department hotel

Australian Open: ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन विभाग के होटल में मनाया नोवाक जोकोविच ने क्रिसमिस डे

Fri, 07 Jan 2022 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 11:38 PM IST
सार

  • रूढ़िवादी ईसाई ईसा मसीह के जन्म को याद करने के लिए हर साल सात जनवरी को मनाते हैं आर्थोडॉक्स क्रिसमस।
  • वीजा रद्द करने के बाद ऑस्ट्रेलिया में निर्वासन के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे हैं नोवाक।

विज्ञापन
Australian Open: Novak Djokovic celebrates Christmas Day at Australian Immigration Department hotel
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रूढ़िवादी क्रिसमस (आर्थोडॉक्स क्रिसमस) ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन विभाग के होटल में मनाया। वह निर्वासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। सर्बिया से परिजनों और राष्ट्रपति ने भी फोन करके उनका मनोबल बढ़ाया। 
विज्ञापन


मेलबर्न में होली ट्रिनिटी सर्बियाई आर्थोडॉक्स चर्च के एक पादरी ने आव्रजन अधिकारियों से अनुमति लेकर इस पर्व के मौके पर जोकोविच से मुलाकात की। कई रूढ़िवादी ईसाई ईसा मसीह के जन्म को याद करने के लिए हर साल सात जनवरी को या इसके आसपास ‘क्रिसमस डे’ मनाते हैं जिसे आर्थोडॉक्स क्रिसमस कहा जाता है। 
विज्ञापन


चर्च के डीन मिलोराड लोकार्ड ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन से कहा- हमारा क्रिसमस कई परंपराओं से जुड़ा है और ऐसे में एक पादरी का उनसे मिलना महत्वपूर्ण था। उन्हें कैद में क्रिसमस मनाना पड़ा। यह काफी दुखद है। कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलबर्न में शरणार्थियों और राजकीय संरक्षण के इच्छुक लोगों को रखने वाले पार्क होटल के बाहर जोकोविच के समर्थक झंडे और बैनर लेकर जमा हुए थे। उनके साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। जोकोविच को कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों में मेडिकल छूट के लिए जरूरी शर्तें पूरी नहीं करने के कारण ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया और उनका वीजा भी रद्द कर दिया गया है। 

ऐसे में रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने की तैयारी करने की बजाय वह वीजा रद्द होने और निर्वासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उनके विरोधी रहे लोग भी अब उनका समर्थन कर रहे हैं। टीकाकरण को लेकर जोकोविच की राय का विरोध करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस ने भी उनका समर्थन किया।

वहीं, दूसरी तरफ जोकोविच के लिए कई लोगों ने उनका समर्थन किया है। वह सोशल मीडिया पर जोकोविच के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। इस पर जोकोविच की पत्नी ने जवाब दिया। जोकोविच की पत्नी जेलेना जोकोविच ने कहा कि सभी को धन्यवाद। दुनिया भर से मेरे पति को प्यार भेजने वालों को धन्यवाद।


वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस ने कहा कि मैंने दूसरों के लिए टीका लगवाया। अपनी मां की सेहत को ध्यान में रखकर टीका लगवाया। मैं मानता हूं कि कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन जिस तरह से नोवाक के साथ किया जा रहा है, वह बहुत बुरा है । वह महानतम चैंपियन में से हैं लेकिन है तो इंसान ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed