फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian-Dutch pair Kaitlynn Hart and Roos van Reek won Pro Women Doubles title in the PWR DUPR India Master

Pickleball: रीक-हार्ट ने जीता महिला युगल खिताब, अमेरिकी- ताईवानी जोड़ी को 11-5, 8-11, 11-7 से हराया

Sun, 27 Oct 2024 10:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Oct 2024 10:08 PM IST
सार

रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट की कीवी डच जोड़ी ने यूचिए सियाह-जियाओ यी वांग बेकवाल की अमेरिकी-ताईवानी जोड़ी को तीन गेम तक चले मुकाबले में 11-5, 8-11, 11-7 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
Australian-Dutch pair Kaitlynn Hart and Roos van Reek won Pro Women Doubles title in the PWR DUPR India Master
रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट - फोटो : Pickleball World Rankings

विस्तार

आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में खेले गए पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के प्रो (ओपन) महिला युगल के फाइनल में रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट की कीवी डच जोड़ी ने यूचिए सियाह-जियाओ यी वांग बेकवाल की अमेरिकी-ताईवानी जोड़ी को तीन गेम तक चले मुकाबले में 11-5, 8-11, 11-7 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में बाजी कीवी-डच जोड़ी के हाथ लगी।
विज्ञापन

रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट के नाम रहा पहला गेम
पहले गेम के शुरुआती अंक यूचिए सियाह-जियाओ यी वांग-बेकवाल की जोड़ी ने अर्जित किए लेकिन उसके बाद रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट की जोड़ी ने लगातार पांच अंक बटोरे और अपनी बढ़त को 5-1 कर लिया। यूचिए सियाह और जियाओ-बेकवाल की जोड़ी ने एकबार फिर वापसी की और लगातार 2 अंक हासिल करके स्कोर को 3-5 किया, लेकिन रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट की जोड़ी ने लगातार दो अंक बटोरकर और स्कोरलाइन को 8-3 कर दिया। सियाह - बेकवाल की जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर को 5-8 कर लिया। लेकिन जल्द ही इस स्कोर पर ब्रेक लगाकर रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट की जोड़ी ने तीन अंक हासिल किए और पहले गेम को 11-5 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाह-बेकवाल की जोड़ी ने की दूसरे गेम में शानदार वापसी
दूसरे गेम में यूचिए सियाह -जियाओ यी वांग-बेकवाल की अमेरिकी-ताईवानी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की, लेकिन पहला गेम जीतने वाली रूस वान रीक और कैटलिन हार्ट की जोड़ी ने वापसी करते हुए उन्हें शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रखने दिया और स्कोर को 5-6 तक पहुंचा दिया। लेकिन सियाह- बेकवाल की जोड़ी ने अपनी मैच में वापसी की कोशिश को कमजोर नहीं पड़ने दिया और शानदार खेल दिखाते हुए 8-5 की बढ़त बना ली। लेकिन बार फिर मुकाबला 8-8 से बराबर हो गया। लेकिन इसके बाद यूचिए सियाह -जियाओ बेकवाल की जोड़ी ने शानदार प्रगर्शन करते हुए हुए लगातार तीन प्वाइंट हासिल किए और दूसरा गेम 11-08 से अपने नाम करके 1-1 की बराबरी कर ली। ऐसे में मुकाबला निर्णायक और तीसरे गेम में पहुंच गया।
विज्ञापन

रीक-हार्ट ने जीता तीसरा गेम और मैच
तीसरे और निर्णायक गेम में रीक- हार्ट की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की और दो अंक की बढ़त शुरुआत में ही हासिल कर ली। थोड़ी देर में कीवी डच जोड़ी ने 3-1 से आगे हो गई । अमेरिकी-ताइवानी जोड़ी लगातार उन्हें चुनौती देती रही लेकिन अंक हासिल नहीं कर सकी। रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट की जोड़ी ऐसे में 6-1 से आगे हो गई। ब्रेक के बाद भी उन्होंने तीसरे गेम में अपनी पकड़ बनाए रखी और लगातार दो अंक हासिल करके स्कोर को 8-1 तक पहुंचा दिया। ऐसे में एक अंक अमेरिकी-ताइवानी हासिल किया लेकिन रीक-हार्ट की जोड़ी ने फॉर्म को बरकरार रखते हुए दो अंक और हासिल किया और 10-2 के स्कोर के साथ मैच प्वाइंट पर पहुंच गई। लेकिन अमेरिकी ताईवानी जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार पांच अंक बटोरे और स्कोर को 10-07 तक पहुंचा दिया। आखिरी एक अंक हासिल करने के लिए रूस वैन रीक- कैटलीन हार्ट की जोड़ी को लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन अंत में तीसरा गेम 11-7 से अपने नाम करके महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed