फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ATP Masters 1000: Joe Salisbury-Rajeev Ram win the Monte Carlo Masters tournament, defeat the sixth seeded pair

एटीपी मास्टर्स 1000: सैलिसबेरी-राजीव ने जीता मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट, छठी वरीयता जोड़ी को दी शिकस्त

Mon, 18 Apr 2022 02:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Apr 2022 02:10 AM IST
सार

अमेरिका-ब्रिटिश जोड़ी ने कोलंबियाई जोड़ी के साथ 1 घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 10-7 से जीत दर्ज की। ब्रिटिश खिलाड़ी सैलिसबेरी ने राम के साथ दूसरी बार एटीपी मास्टर्स 1000 का ताज हासिल किया।

विज्ञापन
ATP Masters 1000: Joe Salisbury-Rajeev Ram win the Monte Carlo Masters tournament, defeat the sixth seeded pair
जो सैलिसबरी और राजीव राम - फोटो : twitter@rajeevram

विस्तार

दुनिया की शीर्ष युगल जोड़ी जो सैलिसबेरी और राजीव राम ने यहां रविवार को रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस के फाइनल में छठी वरीय प्राप्त खिलाड़ी जुआन सेबिस्टयन काबाल और राबर्ट फराह की जोड़ी को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


अमेरिका-ब्रिटिश जोड़ी ने कोलंबियाई जोड़ी के साथ 1 घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 10-7 से जीत दर्ज की। ब्रिटिश खिलाड़ी सैलिसबेरी ने राम के साथ दूसरी बार एटीपी मास्टर्स 1000 का ताज हासिल किया। इससे पहले पिछले साल टोरंटो में अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीता था।
विज्ञापन


दो बार के मास्टर्स 1000 चैंपियंस कोलंबियाई खिलाड़ी ने अपने से उच्च रैंक वाले विरोधियों से पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में दबाव बनाते हुए बढ़त बना ली। हालांकि, तीसरे सेट में जो और राम की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए अंक जुटाए और तीसरा सेट अपने नाम कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत से राम और सैलिसबरी का टूर-लेवल फाइनल में रिकॉर्ड 6-8 हो गया है। जोड़ी ने 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और पिछले साल यूएस ओपन में ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीते हैं। अब वे दोनों टीमों के बीच एटीपी हेड टू हेड सीरीज में काबाल और फराह से 5-1 से आगे हैं।


ब्रिटिश खिलाड़ी जो सैलिसबेरी ने कहा कि इस क्ले कोर्ट पर एक साथ पहला खिताब है। यह एक ऐसी सतह है, जिस पर हम सोचते थे कि कमजोर हैं। हमने यहां पहले बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन हमने कड़ी मेहनत की और यहां जीत हासिल की। यह अविश्वसनीय जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed