{"_id":"6480c490451e3fecc003eb4b","slug":"athletics-india-ranks-third-in-under-20-athletics-lakshita-and-womens-relay-team-win-gold-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Athletics: भारत अंडर-20 एथलेटिक्स में तीसरे स्थान पर, लक्षिता और महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Athletics: भारत अंडर-20 एथलेटिक्स में तीसरे स्थान पर, लक्षिता और महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण
Wed, 07 Jun 2023 11:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:25 PM IST
सार
भारत की लक्षिता विनोद संडीला ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को यहां महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 24.23 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
एथलेटिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम और 1500 मीटर में लक्षिता विनोद संडिला के स्वर्ण से भारत एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जापान (14 स्वर्ण, 4 रजत और पांच कांस्य) और चीन (11 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) के साथ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
लक्षिता ने किया दो सेकंड का सुधार
भारत की लक्षिता विनोद संडीला ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को यहां महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 24.23 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
संडीला का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चार मिनट 26.48 सेकंड था जिसमें उन्होंने लगभग दो सेकंड के अंतर से सुधार करके भारत को चैंपियनशिप में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। बाद में रेजोना मलिक हीना की अगुवाई में महिला चौकड़ी ने 3:40.49 के साथ स्वर्ण जीता। कजाखस्तान (3 : 46.19) ने रजत और कोरिया (3 : 47.46) के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की रिले टीम ने 3: 08.78 के साथ रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
मेहदी हसन ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ तीन मिनट 56.01 सेकंड में पूरी करके कांस्य पदक जीता। शिवाजी परशु मदप्पागौद्रा ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 49.05 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। रविवार को प्रतियोगिता के पहले दिन रेजोआना मल्लिक हीना और भरतप्रीत सिंह ने क्रमशः महिलाओं की 400 मीटर और पुरुषों की चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। गोला फेंक के एथलीट सिद्धार्थ चौधरी ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि सुनील कुमार ने मंगलवार को डेकाथलॉन में सोने का तमगा हासिल किया था। भारत की 45 सदस्यीय टीम ने चार दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें 19 महिला खिलाड़ी शामिल थीं।