फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asmita, Tanvi advance; Satwik-Chirag crash out of French Open badminton know details

फ्रेंच ओपन: अस्मिता और तन्वी अगले दौर में पहुंचीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Tue, 20 Oct 2026 11:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:32 PM IST
सार

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। महिला एकल में अस्मिता चालिहा ने चीन की हैंग कियान शी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि तन्वी शर्मा ने ईशारानी बरुआ को हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। दूसरी ओर, पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को फ्रांस की जोड़ी ने हराकर बाहर कर दिया।

विज्ञापन
Asmita, Tanvi advance; Satwik-Chirag crash out of French Open badminton know details
सात्विक-चिराग - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों अस्मिता चालिहा और तन्वी शर्मा ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली। हालांकि, पुरुष युगल में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की जोड़ी को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में 21-19, 18-21, 21-13 से हराया। एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक गेम में फ्रांसीसी जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन


अस्मिता और तन्वी ने दर्ज की जीत
महिला एकल में अस्मिता चालिहा ने चीन की हैंग कियान शी को 21-18, 24-22 से हराया। 39 मिनट तक चले मुकाबले में अस्मिता ने सीधे गेम में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, युवा भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने अपनी हमवतन ईशारानी बरुआ को 21-12, 21-12 से शिकस्त दी। तन्वी ने महज 32 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।
विज्ञापन


त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी हारी
महिला युगल में भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे की लिन चिह-चुन और यांग चू युन की जोड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों को 21-17, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस तरह फ्रेंच ओपन में मंगलवार का दिन भारतीय महिला एकल खिलाड़ियों के लिए अच्छा रहा, जबकि पुरुष युगल और महिला युगल में भारतीय जोड़ियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed