{"_id":"6ad986b5d424b808e10c8180","slug":"asian-para-games-indian-para-swimmer-mohammad-shams-alam-sheikh-sent-back-from-japan-after-harassment-allegation-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन पैरा गेम्स: जापान में होटल कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में पैरा तैराक वापस भेजे गए, खेलने पर भी लगी रोक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन पैरा गेम्स: जापान में होटल कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में पैरा तैराक वापस भेजे गए, खेलने पर भी लगी रोक
सार
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल के सदस्य पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल की महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिकायत के बाद जापान पुलिस ने उनसे पूछताछ की। उन्हें प्रतियोगिता से हटाकर भारत वापस भेज दिया गया। भारतीय दल के शेफ डि मिशन राहुल स्वामी ने भी उनकी वापसी की पुष्टि की और भारत पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए।
विज्ञापन
शम्स
- फोटो : Twitter
विस्तार
पैरा एशियाई खेलों में भारतीय दल के सदस्य एक पैरा तैराक पर होटल कर्मी से छेड़छाड़ का शर्मनाक आरोप लगा है। मोहम्मद शम्स आलम शेख नाम के इस पैरा तैराक को इस आरोप के बाद पैरा एशियाई खेलों में भाग लेने से रोकते हुए उसे भारत वापस भेज दिया गया। अमर उजाला ने शम्स से जब इस मामले पर बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा वह इस पर अभी बात नहीं करना चाहते हैं l
आरोप है कि होटल कर्मी महिला की शिकायत पर शम्स आलम को जापान पुलिस अपने साथ ले गई। जापान पुलिस ने बाकायदा शम्स से माफीनामा लिखवाया और उसे होटल से निकल जाने को कहा। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद पैरा तैराक अपने खर्च पर दूसरे होटल में रुका। मंगलवार की रात शम्स को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) की ओर से भारत वापस भेज दिया गया। शम्स को बुधवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में खेलना था।

Trending Videos
भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर बची एफआईआर
भारतीय दल को नागोया में .24 शेरेटन नाम के एक स्थानीय होटल में ठहराया गया है। सूत्र बताते हैं कि यह घटना सोमवार की है, आरोप है कि शम्स ने अपने कमरे में टॉवेल मंगवाने के बहाने होटल की महिला कर्मी को बुलाया और वहां उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद शम्स तैराकी स्टेडियम निकल गए। महिला कर्मी ने घटना के बारे में होटल अधिकारियों को बताया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भारतीय दल के अधिकारियों को साथ लेकर शम्स से पूछताछ करने स्टेडियम पहुंची। शम्स ने पहले घटना से इंकार किया। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही। भारतीय अधिकारियों ने जब शम्स से कहा उन्हें जेल भी हो सकती है तो उन्होंने घटना स्वीकार की। सूत्र बताते हैं कि स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस पैरा तैराक को अपने साथ ले गई। भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर उससे माफीनामा लिखवाया गया, वरना मामला और ज्यादा बढ़ सकता था।

शेफ डि मिशन बोले होगी कड़ी कार्रवाई
सूत्र बताते हैं कि आयोजकों की ओर से शम्स का नाम पैरा एशियाड में भाग लेने वाले तैराकों की सूची से हटाया गया। एशियाई पैरा स्वीमिंग महासंघ ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। भारतीय दल के शेफ डि मिशन राहुल स्वामी का कहना है कि भारत पहुंचने पर इस पैरा तैराक के खिलाफ पैरा तैराकी में भाग लेने पर रोक लगाने जैसी कार्रवाई तक की जा सकती है। राहुल ने स्वीकार किया कि शम्स को वापस भेज दिया गया है।

पहले भी घटी है ऐसी घटना
होटल महिला कर्मी से छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय दल के एक मैस्योर पर होटल कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। उसके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।