फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Archery: India won four gold; Rakesh golden hattrick, Sheetal won three medals including two gold

Asian Para Archery: भारत ने जीते चार स्वर्ण; राकेश की स्वर्णिम हैट्रिक, शीतल ने दो स्वर्ण सहित जीते तीन पदक

Wed, 22 Nov 2023 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 11:10 PM IST
सार

भारत को चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक मिला। वहीं दक्षिण कोरिया तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Asian Para Archery: India won four gold; Rakesh golden hattrick, Sheetal won three medals including two gold
पैरा तीरंदाज शीतल देवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज राकेश कुमार ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जिसके दम पर भारत ने एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में बुधवार को नौ पदक जीतकर दक्षिण कोरिया जैसे दिग्गज पर बढ़त बनाई। वहीं, बिना भुजाओं वालीं 17 साल की महिला तीरंदाज शीतल देवी ने महिला कंपाउंड ओपन टीम में ज्योति के साथ मिलकर कोरिया की जिन यंग जियोंग और ना मि चोइ को 148-137 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


शीतल ने मिश्रित टीम में वर्ग में राकेश के साथ इंडोनेशिया के टी आडी आयुडिया फेरेली और केन एस को 154-149 से हराकर मिश्रित टीम वर्ग में भी स्वर्ण हासिल किया। शीतल को एक रजत भी मिला जब वह फाइनल में सिंगापुर की नूर सियाहिदाह से शूट ऑफ में हार गईं। दोनों 142-142 से बराबरी पर थी। शूट ऑफ में भी टाई रहा लेकिन चूंकि नूर के तीर सेंटर के ज्यादा नजदीक थे, इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

भारत ने नौ पदकों के साथ दक्षिण कोरिया को पछाड़ा

भारत को चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक मिला। वहीं दक्षिण कोरिया तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। हांगझोऊ पैरा एशियाई खेलों में रजत जीतने वाले 38 साल के राकेश ने अपने दो अन्य स्वर्ण पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में इंडोनेशिया के केन एस को 145-144 से हराया। वहीं टीम स्पर्धा में सूरज सिंह के साथ ताइवान के पुंग हुंग वू और चिह चियांग चांग को 147-144 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला रिकर्व टीम फाइनल में भारत टाईब्रेकर में 4-5 से हारकर रजत पदक का हकदार बना। पुरुष रिकर्व युगल टीम फाइनल में हरविंदर और विवेक चिकारा को दक्षिण कोरिया से 2-6 से हार मिली। आदिल और नवीन की जोड़ी को पुरुष रिकर्व डब्ल्यू वन युगल में दक्षिण कोरिया से 122-137 से पराजय मिली। सरिता ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed