{"_id":"8d324af2-4557-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"asian-kabaddi-championship-hosted-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी ईरान को","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
एशियन कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी ईरान को
भटिंडा/एजेंसी
Updated Fri, 14 Dec 2012 12:31 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में लगातार दूसरे साल वर्ल्ड कप कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन से प्रेरित होकर ईरान ने अगले साल एशियन कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करने का फैसला किया है। भारत और ईरान के बीच सेमीफाइनल देखने आए ईरान के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ मोहम्मद अब्बासी ने कहा कि उनका देश अगले साल राजधानी तेहरान में एशियन चैंपियनशिप आयोजित कराने की योजना बना रहा है। उन्होंने कबड्डी वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के लिए पंजाब सरकार की सराहना की।
विज्ञापन