फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Three medals assured in Squash saurav ghoshal reached semi-finals Deepika and Harinder pair won

Asian Games: स्क्वैश में तीन पदक पक्के, सेमीफाइनल में पहुंचे सौरभ घोषाल, दीपिका और हरिंदर की जोड़ी जीती

Tue, 03 Oct 2023 08:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 Oct 2023 08:05 PM IST
सार

दीपिका पल्लिकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपीन के जेमिका अरीबाडो और एंड्रयू गारिका की जोड़ी को 2-1 (7-11, 11-5, 11-4) से शिकस्त दी। महिला एकल में तन्वी खन्ना का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया।

विज्ञापन
Asian Games Three medals assured in Squash saurav ghoshal reached semi-finals Deepika and Harinder pair won
सौरभ घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सौरभ घोषाल ने आसान जीत के साथ मंगलवार को यहां स्क्वॉश के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि मिश्रित युगल जोड़ियों ने भी शानदार जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई, जिससे एशियाई खेलों में भारत के इस खेल में तीन पदक पक्के हो गए। घोषाल ने जापान के रयुनोसुके त्सुकु पर 11-5, 12-10, 11-3 से आसान जीत दर्ज की, जबकि अनहत सिंह और अभय सिंह की मिश्रित युगल जोड़ी ने यांग येओनसू और डोंगजुन ली को 32 मिनट तक चले मैच में 11-4, 8-11, 11-1 से हराया। 
विज्ञापन


इससे पहले दीपिका पल्लिकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपीन के जेमिका अरीबाडो और एंड्रयू गारिका की जोड़ी को 2-1 (7-11, 11-5, 11-4) से शिकस्त दी। महिला एकल में हालांकि तन्वी खन्ना का सफर क्वार्टर फाइनल में सातोमी वतनबे से 5-11, 6-11, 12-14 से हार कर खत्म हो गया। दीपिका और हरिंदर की जोड़ी को अंतिम आठ मुकाबले में फिलीपींस की जोड़ी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed