फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Shooter Manu Bhaker sought her father's support but was denied permission details

एशियाई खेल: निशानेबाज मनु भाकर ने मांगा था पिता का सहारा, पर नहीं मिली मंजूरी; सिंधू को फिजियो का मिला साथ

Fri, 04 Sep 2026 08:25 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:25 AM IST
सार

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर अब एशियाई खेलों में अपना दम दिखाने उतरेंगे। कोच जसपाल राणा के निधन के कारण मनु ने अपने पिता का साथ मांगा था, लेकिन उनके इस आग्रह को मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Asian Games: Shooter Manu Bhaker sought her father's support but was denied permission details
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

एशियाई खेलों में पीवी सिंधू की फिजियो हीरा तो पहलवानों को तीन विदेशी प्रशिक्षकों को खेल मंत्रालय और साई के हस्तक्षेप पर अंतिम क्षणों में एशियाड के दल में जगह मिली है। कोच जसपाल राणा के निधन से टूटीं निशानेबाज मनु भाकर की पिता रामकिशन भाकर का सहारा देने की मांग को मंजूरी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


77 सदस्यीय एथलेटिक्स दल का सपोर्ट स्टाफ भी 23 से बढ़कर 31 हो गया। 244 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ, 33 फिजियोथेरेपिस्ट, 22 डॉक्टर, वीडियो एनालिस्ट, 10 मालिशिए व तीन साइकोलॉजिस्ट हैं। टेटे खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी, लांग जंपर शाहनवाज खान, एंसी सोजन खिलाडि़यों की मांग पर उनके निजी प्रशिक्षकों को भी अंतिम क्षणों में जगह मिली है।  
विज्ञापन

जापानी कोच होंगी पहलवानों के साथ
पीवी सिंधू ने एशियाई खेलों में अपनी फिजियो हीरा मुंदलुरु को ले जाने की गुहार लगाई थी। बैडमिंटन महासंघ ने नाम नहीं भेजा था, पर साई ने सिंधू की गुहार मान ली। कुश्ती महासंघ ने महिला विदेशी कोच जापान की कोसेई अकाइशी, ग्रीको रोमन कोच रूस के गोगी कोगुआशविली, फ्रीस्टाइल कोच शाको बेंटिनिडिस का नाम शामिल नहीं किया था, पर अब ये सूची में हैं। टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन, सिंड्रेला दास और सुतीर्था मुखर्जी ने निजी कोच सौम्यदीप रॉय का साथ मांगा था। इसे मंजूर कर लिया गया। शाहनवाज के कोच भूपिंदर सिंह और एंसी सोजन के कोच अनूप जोसेफ को भी दल में जगह मिली है।

अंजू बॉबी जॉर्ज को नहीं माना टीम लीडर
जसपाल के निधन के बाद पहले बड़े टूर्नामेंट में उतर रहीं मनु भाकर मानसिक मजबूती के लिए पिता का साथ चाहती थीं। आईओए ने रामकिशन भाकर का नाम उनके निजी कोच के रूप में रखा, जिसे मंत्रालय व साई ने खारिज कर दिया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज को बतौर टीम लीडर मंजूरी नहीं मिली। इसमें मंत्रालय का नियम आड़े आ गया है। जसपाल राणा की शिष्या रहीं निशानेबाज ईशा सिंह के पिता सचिन सिंह को भी निजी प्रशिक्षक के रूप में मंजूरी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed