फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Roshibina Devi reaches Wushu final medal dedicated to players of Arunachal Pradesh

Asian Games: रोशिबिना देवी वूशु के फाइनल में पहुंचीं, पदक अरुणाचल प्रदेश के खिलाडियों को समर्पित

Wed, 27 Sep 2023 11:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 27 Sep 2023 11:05 PM IST
सार

2017 की जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल चीनी खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण जीतने वाली रोशिबिना ने आसानी से सेमीफाइनल जीता। रोशिबिना ने कहा कि उन्हें अरुणाचल की तेगा ओनिलु की कमी खल रही है। वह उनकी दोस्त हैं और अच्छी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Asian Games Roshibina Devi reaches Wushu final medal dedicated to players of Arunachal Pradesh
रोशिबिना देवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली मणिपुर की वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने बुधवार को 60 भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रोशिबिना ने वियतनाम की एनगुएन थाई थू थुए को 2-0 से पराजित किया। उनका गुरुवार को फाइनल में चीन की वू जियाओ वेई से मुकाबला होगा। रोशिबिना ने कहा कि वह एशियाई खेलों के पदक को चीन के वीजा नहीं देने के चलते एशियाड में नहीं आ पाए अरुणाचल प्रदेश के तीनों खिलाडिय़ों को समर्पित करती हैं। वह चीन के खिलाफ फाइनल जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


2017 की जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल चीनी खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण जीतने वाली रोशिबिना ने आसानी से सेमीफाइनल जीता। रोशिबिना ने कहा कि उन्हें अरुणाचल की तेगा ओनिलु की कमी खल रही है। वह उनकी दोस्त हैं और अच्छी खिलाड़ी हैं। बाकी दो खिलाडिय़ों न्येमान वांग्सू, मेपंग लापुंग को भी वीजा नहीं मिला था। जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने चार पदक जीते थे, लेकिन यहां उनकी चुनौती सिर्फ रोशिबिना के भरोसे रह गई है। बाकी सभी खिलाड़ी पदक की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed