Asian Games: 43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने जीता स्वर्ण पदक, मिश्रित युगल में रूतुजा के साथ बने चैंपियन
Asian Games Mixed Doubles Tennis Results : रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के सुंग हाओ और एन शुओ की जोड़ी को 2-6, 6-3 (10-4) से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले पुरुष युगल में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने रजत पदक जीता था।
विस्तार
बोपन्ना और रूतुजा ने मैच में धीमी शुरुआत की। दोनों पहला सेट 2-6 से हार गए। पहला सेट हारने के बाद बोपन्ना और रूतुजा ने जोरदार वापसी की। दोनों ने दूसरे सेट को 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में सुपर टाई-ब्रेक हुआ। इसमें बोपन्ना और रूतुजा ने 10-4 से बाजी मारी।
𝐀𝐧𝐝 𝐢𝐭'𝐬 𝐚 𝐆𝐎𝐋𝐃! 🔥
— Sony LIV (@SonyLIV) September 30, 2023
Bopanna & Bhosale defeat 🔝 seeds Chinese Taipei to claim 🥇 in the #Tennis Mixed doubles category 🥇
Congratulations to the dynamic duo 👏#HangzhouAsianGames #AsianGames #SonyLIV pic.twitter.com/Jd14UiaunL
बोपन्ना का दूसरा स्वर्ण
रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल में जीत हासिल की थी। 43 साल के इस खिलाड़ी ने उम्र को बस एक नंबर साबित कर दिया। उनके अनुभव का लाभ रूतुजा को भी मिला। दोनों ने मिलकर चीनी ताइपे की जोड़ी को चौंका दिया।