फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Rohan Bopanna and Ankita raina will lead the challenge in tennis team announced for Asian Games

Asian Games: बोपन्ना और अंकिता करेंगी टेनिस में चुनौती की अगुवाई, एशियाई खेलों के लिए टीम की हुई घोषणा

Tue, 20 Jun 2023 11:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 20 Jun 2023 11:13 PM IST
सार

महिला वर्ग में 2018 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अंकिता रैना के अलावा करमन कौर थांडी, रुतुराज भोंसले सहेजा, वैदेही चौधरी और प्रार्थना थोम्बरे शामिल हैं।

विज्ञापन
Asian Games Rohan Bopanna and Ankita raina will lead the challenge in tennis team announced for Asian Games
अंकिता रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना एक बार फिर से चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों की टेनिस स्पर्धा में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने मंगलवार को 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की। सुमित नागल और ससिकुमार मुकुंद एकल में शामिल हैं। 43 साल के बोपन्ना युगल में संभवत: रामकुमार के साथ जोड़ी बनाएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा युकी भांबरी और साकेत माइनेनी भी टीम में हैं। महिला वर्ग में 2018 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अंकिता रैना के अलावा करमन कौर थांडी, रुतुराज भोंसले सहेजा, वैदेही चौधरी और प्रार्थना थोम्बरे शामिल हैं। 
विज्ञापन


जकार्ता में बोपन्ना-दिविज ने जीता था स्वर्ण
जर्काता में 2018 में हुए एशियाई खेलों में बोपन्ना ने दिविज शरण के साथ मिलकर युगल में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन ने कांस्य पदक जीता था। रोहित राजपाल पुरुष जबकि अंकिता महिला टीम की कप्तान होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed