फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Indian women win trap shooting team silver; Neeru enters individual final

एशियन गेम्स 2026: महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू ढांडा व्यक्तिगत फाइनल में; आशिमा-मनीषा भी चमकीं

Tue, 29 Sep 2026 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Sep 2026 09:17 AM IST
सार

भारत की नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की टीम ने महिला ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता। नीरू ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में 118 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या 13 हो गई है।

विज्ञापन
Asian Games: Indian women win trap shooting team silver; Neeru enters individual final
भारतीय महिला ट्रैप टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने तीन दिन के 125-शॉट क्वालिफिकेशन राउंड के बाद कुल 328 अंक हासिल किए। भारत ने रजत पदक के लिए कुवैत की चुनौती को पीछे छोड़ा। चीन ने 346 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुवैत 325 अंकों के साथ कांस्य पदक पर रहा। यह मुकाबला आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में हुआ।
विज्ञापन

नीरू ने व्यक्तिगत फाइनल में बनाई जगह
नीरू ढांडा ने टीम पदक के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 125 में से 118 अंक हासिल किए और कतर की बासिल रे के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहीं। नीरू अब महिला ट्रैप के व्यक्तिगत फाइनल में पदक के लिए निशाना साधेंगी। हालांकि, भारत की अन्य दोनों निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। आशिमा अहलावत ने 106 अंक के साथ 16वां स्थान हासिल किया, जबकि मनीषा कीर 104 अंक के साथ 23वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष ट्रैप में निराशा हाथ लगी
 
  • भारत को पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में कोई पदक नहीं मिला। महिला टीम के रजत पदक के विपरीत पुरुष निशानेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भारत 339 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा। कुवैत ने 355 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कतर ने 349 अंकों के साथ रजत और कजाकिस्तान ने 348 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
  • शपथ भारद्वाज ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। युवा निशानेबाज ने पांच सीरीज के बाद 117 अंक हासिल किए और संयुक्त रूप से रहे। क्वालिफिकेशन में वह शीर्ष छह स्कोर में शामिल रहे, जिससे उन्हें फाइनल का टिकट मिल गया।
विज्ञापन

ईशा ने जीता लगातार दूसरा रजत
इससे पहले सोमवार को ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। स्वर्ण के लिए हुए शूट-ऑफ में चीन की शियाओ जियारुईशुआन ने ईशा को 3-2 से हराया। 50 शॉट के बाद ईशा और शियाओ के 38-38 हिट थे और दोनों ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड की बराबरी की थी। पहले शूट-ऑफ में दोनों ने पांच में से चार निशाने लगाए। इसके बाद दूसरे शूट-ऑफ में शियाओ ने 3-2 से बाजी मारकर स्वर्ण जीता। यह एशियन गेम्स में ईशा का महिला 25 मीटर पिस्टल में लगातार दूसरा रजत पदक है। हांगझोउ 2023 में भी वह इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रही थीं। तब उन्होंने मनु भाकर और रिदम सांगवान के साथ टीम स्वर्ण पदक जीता था।

शूटिंग में भारत के 13 पदक
महिला ट्रैप टीम के रजत के साथ एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या 13 हो गई है। इनमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है, जो 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कमलजीत और सुरूची सिंह ने जीता था। भारत के कुल पदकों की संख्या अब 46 हो गई है। इनमें चार स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed