{"_id":"650f22040635fc363e015b34","slug":"asian-games-indian-e-sports-team-gets-top-seed-direct-in-quarter-finals-india-will-participate-in-four-events-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाड: भारतीय ई स्पोर्ट्स टीम को शीर्ष वरीयता, सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह; चार स्पर्धाओं में भाग लेगा भारत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियाड: भारतीय ई स्पोर्ट्स टीम को शीर्ष वरीयता, सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह; चार स्पर्धाओं में भाग लेगा भारत
Sat, 23 Sep 2023 11:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:06 PM IST
सार
मध्य और दक्षिण एशिया वरीयता स्पर्धा में दबदबे और शीर्ष वरीयता मिलने के बाद भारतीय टीम को लीग ऑफ लीजेंड्स स्पर्धा में सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिला है।
विज्ञापन
भारतीय ई स्पोर्ट्स टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को लीग ऑफ लीजेंड्स ई-स्पोर्ट्स स्पर्धा में सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है जबकि एशियाई खेलों के दो अन्य वर्गों में वे अपना अभियान राउंड-32 से करेंगे। भारत ई-स्पोर्ट्स की सात में से चार स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा। यह खेल आधिकारिक पदक खेल के तौर पर पदार्पण कर रहा है।
मध्य और दक्षिण एशिया वरीयता स्पर्धा में दबदबे और शीर्ष वरीयता मिलने के बाद भारतीय टीम को लीग ऑफ लीजेंड्स स्पर्धा में सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिला है। लीग ऑफ लीजेंड्स टीम का प्रतिनिधित्व कप्तान अक्षज शेनॉय, समर्थ अरविंद त्रिवेदी, मिहिर रंजन, सानिध्य मलिक, आकाश शांडिल्य और आदित्य सेल्वराज करेंगे।
एफसी ऑनलाइन-4 में चरनजोत सिंह को शीर्ष वरीयता मिली है जबकि उनके साथ करमन सिंह पांचवें वरीय हैं। दोनों खिलाड़ी अंतिम-32 चरण से अपना अभियान शुरू करेंगे। स्ट्रीट फाइटर वी में मयंक प्रजापति और अयान बिस्वास को क्रमश: पांचवीं और छठी वरीयता मिली है जिससे उनका अभियान अंतिम-32 से शुरू होगा। डोटा 2 टीम की अगुवाई दर्शन बाटा कर रहे हैं जिसमें कृष गुप्ता, अभिषेक यादव, केतन गोयल और शुभमन गोली को ग्रुप ए में किर्गिस्तान और फिलीपीन के साथ रखा गया है।