फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Daughter Rajeshwari won medal in front of father Randhir, 41 years ago coincidence in Delhi Asiad

Asian Games: पिता रंधीर के सामने बेटी राजेश्वरी ने जीता पदक, 41 साल पहले दिल्ली एशियाड में हुआ था ऐसा, जानें

Sun, 01 Oct 2023 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Oct 2023 11:01 PM IST
सार

रविवार को जब राजेश्वरी ने पदक जीता तो पिता रंधीर उनके सामने बैठे हुए थे। रंधीर सिंह ने कहा भी कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है।

विज्ञापन
Asian Games: Daughter Rajeshwari won medal in front of father Randhir, 41 years ago coincidence in Delhi Asiad
रंधीर और राजेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन एशियाई खेलों में यह दूसरा मौका था जब भारत के किसी पूर्व खिलाड़ी के सामने उसके बच्चे ने पदक जीता। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के कार्यकारी अध्यक्ष और 1978 एशियाई खेलों के स्वर्ण, 1982 एशियाई के खेलों के रजत पदक विजेता रंधीर सिंह के लिए तो रविवार का दिन बेहद खास था। उनकी बेटी रिया राजेश्वरी कुमारी ने उन्हीं के सामने ट्रैप टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता।
विज्ञापन

रंधीर को उनके पिता ने पहनाया था पदक
यह लम्हा इस वजह से भी खास था, क्यों कि 1982 के दिल्ली एशियाड में जब रंधीर ने टै्रप टीम स्पर्धा का रजत जीता था, तब उनके पिता भालिंदर सिंह एशियााई ओलंपिक परिषद और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थे और उन्होंने ही उनके गले में पदक डाला था। रविवार को जब राजेश्वरी ने पदक जीता तो पिता रंधीर उनके सामने बैठे हुए थे। रंधीर सिंह ने कहा भी कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है।

Historic day at the shooting ranges, Randhir Singh family legacy continues

उनकी बेटी ने उनके सामने रजत जीता और उन्होंने अपने पिता के सामने 41 साल पहले रजत जीता था। उद्घाटन समारोह के दौरान भी रंधीर चीन का राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गणमान्यों में बैठे थे और उनकी बेटी भारतीय दल के मार्च पास्ट में शामिल थीं। ठीक ऐसा ही रंधीर के साथ 1982 के एशियाई खेलों में हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिंदर ने पिता इंदरपाल के सामने जीता था पदक
इससे पहले इन्हीं एशियाई खेलों में रोइंग में क्वाड्रपुल स्कल में कांस्य जीतने वाले परमिंदर सिंह ने भी अपने पिता इंदरपाल सिंह के सामने पदक जीता था। इंदरपाल ने भी 2002 के बुसान एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। परमिंदर ने जब पदक जीता तो इंदरपाल बतौर कोट टीम के साथ हांगझोऊ में ही मौजूद थे।

Historic day at the shooting ranges, Randhir Singh family legacy continues
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed