फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Asiad gold medalist Vismaya trapped in dope, had won gold in 400 meter relay in Jakarta 2018

Asian Games: एशियाड स्वर्ण पदक विजेता विस्मया डोप में फंसीं, जकार्ता 2018 में 400 मीटर रिले में जीता था सोना

Mon, 18 Nov 2024 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Nov 2024 08:57 AM IST
सार

नाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल विस्मया का सैंपल 24 अगस्त को उनके गृह नगर कन्नूर में लिया गया था। बताया जाता है कि उन्होंने प्रतिबंधित दवा लेने की बात स्वीकार करते हुए अस्थाई प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Asian Games: Asiad gold medalist Vismaya trapped in dope, had won gold in 400 meter relay in Jakarta 2018
वीके विस्मया (आगे) - फोटो : Twitter

विस्तार

जकार्ता एशियाई खेलों में जोरदार अंतिम फर्राटा भरते हुए भारत को चार गुणा चार सौ मीटर रिले का स्वर्ण पदक दिलाने वाली 400 मीटर की एथलीट वीके विस्मया डोप में फंस गई हैं। नाडा की ओर से किए गए आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट में उनके सैंपल में स्टीमुलेंट क्लोमिफेन पाया गया है। हांगझोऊ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली शॉटपुटर किरन बालियान के बाद डोप में फंसनी वाली वह दूसरी बड़ी एथलीट हैं।
विज्ञापन


अस्थाई प्रतिबंध लगा
नाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल विस्मया का सैंपल 24 अगस्त को उनके गृह नगर कन्नूर में लिया गया था। बताया जाता है कि उन्होंने प्रतिबंधित दवा लेने की बात स्वीकार करते हुए अस्थाई प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है। विस्मया ने 2018 के एशियाड में हिमा दास, एमआर पूवम्मा, और सरिताबेन गायकवाड़ के साथ मिलकर रिले का स्वर्ण जीता था। उन्होंने 2019 की दोहा एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं की चार गुणा चार सौ मीटर रिले और चार गुणा चार सौ मीटर मिश्रित रिले के रजत पदक भी जीते थे। वह विश्व चैंपियनशिप में 3.15.77 मिनट का समय निकालकर सातवें स्थान पर रहने वाली महिला रिले टीम की भी सदस्य थीं।
विज्ञापन


तीन अन्य एथलीट भी फंसे
वह पिछले कुछ समय से ट्रैक से गायब थीं। विशेषज्ञों के मुताबिक वाडा की एस-4 कैटेगरी में आने वाला क्लोमिफेन महिलाओं में गर्भ धारण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक हार्मोंन को उत्तेजित करने का काम करता है। वहीं, नाडा की ओर से की गई अन्य टेस्टिंग में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर का कांस्य जीतने वाली सुनीता ईपीओ के लिए डोप पॉजिटिव पाई गई हैं। दिल्ली राज्य एथलेटिक्स में खेलीं स्प्रिंटर मुस्कान राणा और इंटर रेलवे में डिकेथलन एथलीट प्रवीण कुमार स्टेनोजोलाल के लिए डोप पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed