फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Day 5 India Schedule Today in Games and Events Shooting Squash Swimming

एशियन गेम्स: रोशिबिना देवी की नजर स्वर्ण पर, कबड्डी-हॉकी में भी भारत की चुनौती; जानिए पांचवें दिन का कार्यक्रम

Wed, 23 Sep 2026 08:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 08:05 PM IST
सार

Asian Games Day 5 Schedule: एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत के कई खिलाड़ियों पर पदक की उम्मीदें टिकी होंगी। रोशिबिना देवी वुशू के 60 किग्रा फाइनल में उतरेंगी, जबकि रोइंग, शूटिंग, कैनो स्प्रिंट और एथलेटिक्स में भी भारत के पास पदक जीतने के मौके होंगे। इसके अलावा पुरुष कबड्डी टीम चीनी ताइपे और महिला टीम जापान से भिड़ेगी, जबकि पुरुष हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 5 India Schedule Today in Games and Events Shooting Squash Swimming
एशियन गेम्स 2026: 24 सितंबर का कार्यक्रम - फोटो : IANS-Hockey India

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। भारतीय दल के पास पांचवें दिन कई पदक जीतने के मौके होंगे। सबसे ज्यादा नजरें वुशु पर होंगी, जहां स्टार खिलाड़ी रोशिबिना देवी महिलाओं की 60 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी। उनका सामना चीन की झांग से होगा। रोइंग में भी भारत के पास कई पदक अवसर होंगे, जबकि शूटिंग और कैनो स्प्रिंट में भी भारतीय खिलाड़ी फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। एथलेटिक्स में महिला ट्रिपल जंप और 10,000 मीटर के फाइनल पर भी नजरें रहेंगी। इसके अलावा पुरुष कबड्डी टीम चीनी ताइपे और पुरुष हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। महिला कबड्डी टीम का सामना जापान से होगा। आइए जानते हैं एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत का पूरा कार्यक्रम...
विज्ञापन

रोशिबिना देवी पर रहेंगी नजरें
दिन के सबसे बड़े आकर्षणों में रोशिबिना देवी का महिलाओं की 60 किग्रा वुशु फाइनल शामिल है। रोशिबिना सुबह 6:10 बजे चीन की झांग के खिलाफ उतरेंगी। भारतीय खिलाड़ी के पास इस मुकाबले के जरिए स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा। भारत की नजरें इस मुकाबले में रोशिबिना के प्रदर्शन पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोइंग में कई पदक अवसर
रोइंग में भारत के पास दिन की शुरुआत से ही कई पदक के मौके होंगे। बालराज पंवार पुरुष सिंगल स्कल्स के फाइनल ए में सुबह 5:10 बजे उतरेंगे। इसके बाद सतनाम सिंह और सलमान खान पुरुष डबल स्कल्स के फाइनल ए में चुनौती पेश करेंगे। महिला फोर में भी भारतीय टीम फाइनल ए में उतरेगी। लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स और पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में भी भारत पदक की दौड़ में रहेगा।
विज्ञापन

शूटिंग में भी पदक पर नजर
शूटिंग में भारत के लिए पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और स्कीट मिक्स्ड टीम महत्वपूर्ण स्पर्धाएं होंगी। पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में आकाश भारद्वाज, कमलजीत और केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। स्कीट मिक्स्ड टीम में परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका उतरेंगे। दोनों स्पर्धाओं के व्यक्तिगत फाइनल में भारतीय निशानेबाज क्वालिफाई करते हैं तो पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

कैनो स्प्रिंट में भी कई फाइनल
कैनो स्प्रिंट में भारत के पास कई पदक अवसर होंगे। पुरुष K4 500 मीटर के फाइनल ए में हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल. नाओचा सिंह ओइनाम और अरुण सिंह की टीम उतरेगी। पुरुष C2 500 मीटर के फाइनल ए में राजू रावत और ज्ञानेश्वर सिंह फिलेम चुनौती पेश करेंगे। महिला C1 200 मीटर और महिला K2 500 मीटर में भी भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करने पर फाइनल में उतरेंगे।

एथलेटिक्स में फाइनल मुकाबले
एथलेटिक्स में भी भारत के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा। निहारिका वशिष्ठ और आशा इलांगो महिला ट्रिपल जंप के फाइनल में उतरेंगी। वहीं सीमा महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। अनामिका अनीश कोझिनजापाराम्बिल और पूजा महिला हेप्टाथलॉन की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। पुरुष 100 मीटर में अनीमेश कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

कबड्डी में महिला और पुरुष टीम के मुकाबले
कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम सुबह 9:45 बजे ग्रुप ए के मुकाबले में चीनी ताइपे से भिड़ेगी। इसके बाद शाम 4:15 बजे महिला टीम ग्रुप ए में जापान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों मुकाबले भारतीय टीमों के लिए अहम होंगे।

हॉकी टीम भी उतरेगी मैदान में
भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को पूल ए के मुकाबले में दक्षिण कोरिया का सामना करेगी। यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के साथ पूल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (24 सितंबर)

समय (IST) खेल मुकाबला/इवेंट भारतीय खिलाड़ी
5:10 AM रोइंग पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल बलराज पंवार
5:30 AM रोइंग पुरुष डबल स्कल्स फाइनल सतनाम सिंह, सलमान खान
6:10 AM वुशू महिला सांडा 60 किग्रा फाइनल रोशिबिना देवी बनाम शियाओयू झांग (चीन)
6:15 AM शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल आकाश भारद्वाज, कमलजीत, केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे
6:30 AM एथलेटिक्स महिला हेप्टाथलॉन हीट अनामिका अनीश, पूजा
6:30 AM कैनो स्प्रिंट महिला कैनो सिंगल 200 मीटर सेमीफाइनल मेघा प्रदीप
6:30 AM शूटिंग स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन और फाइनल परिनाज धालीवाल, अनंतजीत सिंह नरूका
6:30 AM टेबल टेनिस महिला डबल्स राउंड-2 दिया चिताले, यशस्विनी घोरपड़े बनाम ईरान
6:46 AM तैराकी पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट बेनेडिक्टन बेनिस्टन
6:50 AM कैनो स्प्रिंट महिला कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल सोनिया देवी, पार्वती गीता
7:01 AM एथलेटिक्स मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले राउंड-1 हीट भारत
7:10 AM रोइंग महिला फोर फाइनल गुरबानी कौर, अलीना एंटो, टेंडेनथोई हाओबिजाम, पूनम
7:10 AM एथलेटिक्स महिला हेप्टाथलॉन हाई जंप अनामिका अनीश, पूजा
7:10 AM टेबल टेनिस महिला डबल्स राउंड-2 सृजा अकुला, सिंड्रेला दास बनाम मंगोलिया
7:21 AM तैराकी पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल हीट आर्यन नेहरा
7:32 AM तैराकी पुरुष 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट बेनेडिक्टन बेनिस्टन, अनीश सुनील, आकाश मणि, गितेश शाह
8:00 AM कैनो स्प्रिंट महिला कैनो सिंगल 200 मीटर फाइनल-ए मेघा प्रदीप, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
8:00 AM स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ-16 सूरज चंद, शमीना रियाज बनाम जोशना चिनप्पा, वेलावन सेंथिलकुमार
8:10 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कयाक फोर 500 मीटर फाइनल-ए नाओचा लैतोनजाम, वरिंदर सिंह, ओइनाम अरुण सिंह, हर्षवर्धन शक्तावत
8:30 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कैनो डबल 500 मीटर फाइनल-ए राजू रावत, ज्ञानेश्वर सिंह
8:35 AM टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स राउंड-1 मनुष शाह बनाम वोंग क्यू शेन (मलेशिया)
9:45 AM कबड्डी पुरुष ग्रुप-ए भारत बनाम चीनी ताइपे
10:30 AM बॉक्सिंग पुरुष 70 किग्रा राउंड ऑफ-16 सुमित बनाम अल-साराय अली कासिम (इराक)
10:30 AM स्क्वैश महिला सिंगल्स राउंड ऑफ-16 तन्वी खन्ना बनाम ऑ येओंग वाई यान (सिंगापुर)
10:30 AM स्क्वैश महिला सिंगल्स राउंड ऑफ-16 अनाहत सिंह बनाम ऑ येओंग वाई लिन (सिंगापुर)
11:10 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कयाक सिंगल 500 मीटर हीट हर्षवर्धन शक्तावत
11:15 AM स्क्वैश पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ-16 अभय सिंह बनाम रविंदु लक्सिरी (श्रीलंका)
11:15 AM स्क्वैश पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ-16 वीर चोत्रानी बनाम संजय जीवा (मलेशिया)
11:30 AM हॉकी पुरुष पूल-ए भारत बनाम दक्षिण कोरिया
11:30 AM ई-स्पोर्ट्स Puyo Puyo Champions ग्रुप मैच पारितोष बनाम मुंख्जोरिग गणबोल्ड (मंगोलिया)
11:40 AM कैनो स्प्रिंट मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर हीट पार्वती गीता, प्रसन्ना कुमार सत्यप्रकाश
12:00 PM रोइंग लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल उज्ज्वल कुमार सिंह, रोहित
12:10 PM ई-स्पोर्ट्स Puyo Puyo Champions ग्रुप मैच पारितोष बनाम मुन जून जस्टिन कोह (सिंगापुर)
12:15 PM शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल भारतीय क्वालिफायर, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
1:00 PM रोइंग पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, जकार खान
1:10 PM ई-स्पोर्ट्स Puyo Puyo Champions ग्रुप मैच पारितोष बनाम त्जू-आंग कुओ (चीनी ताइपे)
1:35 PM तैराकी पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल बेनेडिक्टन बेनिस्टन, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
2:10 PM ई-स्पोर्ट्स Puyo Puyo Champions ग्रुप मैच पारितोष बनाम तनारक वोंगकिटिकुन (थाईलैंड)
2:15 PM बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा राउंड ऑफ-16 साक्षी बनाम अलुआ बाल्किबेकोवा (कजाकिस्तान)
2:15 PM तैराकी पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल आर्यन नेहरा, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
2:45 PM बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा राउंड ऑफ-16 परवीन बनाम मलिका नोजिमोवा (ताजिकिस्तान)
2:48 PM तैराकी पुरुष 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल भारत, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
3:35 PM एथलेटिक्स महिला हेप्टाथलॉन शॉट पुट अनामिका अनीश, पूजा
4:14 PM एथलेटिक्स महिला ट्रिपल जंप फाइनल आशा इलांगो, निहारिका वशिष्ठ
4:15 PM कबड्डी महिला ग्रुप-ए भारत बनाम जापान
4:38 PM एथलेटिक्स पुरुष 100 मीटर हीट गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर
5:55 PM एथलेटिक्स महिला 10,000 मीटर फाइनल सीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed