फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Neeraj Chopra will Defend his title at Hangzhou, Pakistan Arshad Nadeem will not play, Know

Asian Games: खिताब का बचाव करने उतरेंगे नीरज, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के नदीम एशियाड से हटे, जानें कारण

Tue, 03 Oct 2023 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Oct 2023 11:10 PM IST
सार

विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अब तक नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगिता जीती है। दोनों ने कुल मिलाकर नौ बार एक साथ प्रतिस्पर्धा की है। इसमें 2018 का एशियाई खेल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Neeraj Chopra will Defend his title at Hangzhou, Pakistan Arshad Nadeem will not play, Know
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के नीरज चोपड़ा बुधवार को जब यहां पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के लिए मैदान में उतरेंगे तो उनका इरादा अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने के साथ सत्र का शानदार अंत करने का होगा। भारत के महान एथलीटों में शामिल चोपड़ा का काम आसान हो सकता है क्योंकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अरशद नदीम घुटने की पुरानी चोट के कारण इन खेलों से हट गए हैं। नीरज का मुकाबला बुधवार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अब तक नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगिता जीती है। दोनों ने कुल मिलाकर नौ बार एक साथ प्रतिस्पर्धा की है। इसमें 2018 का एशियाई खेल भी शामिल हैं, जहां पाकिस्तान का खिलाड़ी तीसरे जबकि भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर थे। चोपड़ा हालांकि अब तक 90 मीटर की दूरी तय नहीं कर पाए है, जबकि नदीम ने इसे हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


Pakistan star Arshad Nadeem plays down rivalry with Neeraj Chopra ahead of  World Championships final
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज अमेरिका के यूजीन में आयोजित डायमंड लीग के फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। तब उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 83.80 मीटर का किया था। वह चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच से पीछे रह गए थे। हालांकि, इस प्रतियोगिता में वादलेच नहीं होंगे। उन्हें नदीम से ही कड़ी टक्कर मिल सकती थी, लेकिन अब नदीम भी खेलते नहीं दिखेंगे। 

ऐसे में नीरज स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि लुसान डायमंड लीग में वह 87.66 मीटर के साथ जीते थे। ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed