{"_id":"65200db963598bcdef029cbc","slug":"asian-games-2023-indian-hockey-team-won-16-medals-including-4-gold-won-7-consecutive-matches-scored-68-goal-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: हॉकी में भारतीय टीम को अब तक चार स्वर्ण समेत 16 पदक; इस बार लगातार सात मैच जीते, कुल 68 गोल दागे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: हॉकी में भारतीय टीम को अब तक चार स्वर्ण समेत 16 पदक; इस बार लगातार सात मैच जीते, कुल 68 गोल दागे
Fri, 06 Oct 2023 07:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:12 PM IST
सार
इन खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में भारत शीर्ष पर है। 16 पदकों में भारत के पास चार स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 14 पदक हैं।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह हॉकी में भारत का चौथा स्वर्ण रहा। इससे पहले 1966, 1998 और 2014 में भारत ने सोना पर कब्जा जमाया था। वहीं, एशियाड में कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम का यह 16वां पदक रहा। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
पदकों की संख्या के मामले में भारत आगे
स्वर्ण पदक के साथ भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इन खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में भारत शीर्ष पर (पदकों की संख्या के मामले में) है। 16 पदकों में भारत के पास चार स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 14 पदक हैं। इनमें आठ स्वर्ण (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010), तीन रजत (1966, 1986, 2014) और तीन कांस्य (1994, 1998, 2006) पदक शामिल हैं। कोरिया के पास सात पदक हैं। इनमें चार स्वर्ण (1986, 1994, 2002, 2006), एक रजत (1998) औ दो कांस्य पदक (1958, 2014) शामिल हैं। जापान के नाम तीन पदक हैं। इनमें एक स्वर्ण (2018) और दो कांस्य पदक (1966, 1970) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का हांगझोऊ एशियाई खेलों में सफर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। उसने लगातार सात मैच जीते। भारत को पूल-ए में पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, जापान और बांग्लादेश के साथ रखा गया था। पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा। दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया। तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराया। वहीं, चौथे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से करारी शिकस्त दी। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही। पांचवें और आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी। वहीं, फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।
भारत ने कुल 68 गोल दागे
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 68 गोल दागे, जो कि सबसे ज्यादा है। वहीं, उसके खिलाफ कुल नौ गोल हुए। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 13 गोल दागे। वहीं, फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने 12 गोल किए। अभिषेक ने नौ और वरुण कुमार ने आठ गोल दागे। हरमनप्रीत ने इन एशियाई खेलों में तीन मैचों में गोल की हैट्रिक लगाई।
भारत का 13वां फाइनल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण जीता
- फोटो : अमर उजाला
एशियाई खेलों में यह भारत का 13वां फाइनल था और उसने इसमें से चार जीते हैं और नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और जापान अब तक कुल 37 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 30 और जापान ने तीन मुकाबले जीते हैं। चार मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमें फाइनल से पहले ग्रुप राउंड में आमने सामने आई थी। तब भारत ने जापान को 4-2 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से और जापान ने चीन को 3-2 से हराया था। कांस्य पदक कोरिया ने जीता। तीसरे स्थान के लिए मैच में उसने चीन को 2-1 से हरा दिया।
मैच में क्या हुआ?
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। भारत को कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन गोल करने में नाकाम रही। दूसरे क्वार्टर में 25वें मिनट में भारत ने पहला गोल दागा। पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने रिवर्स हिट पर गोल किया और भारतीय टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। इससे भारत की बढ़त 2-0 की हो गई। इसके बाद 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 की कर दी।
चौथे क्वार्टर में 48वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 4-0 की कर दी। इसके बाद 51वें मिनट में जापान के तनाका सेरेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। इसके बाद 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर एक और शानदार गोल दागा और भारत की जीत लगभग निश्चित कर दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस तरह टीम इंडिया ने 5-1 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
चौथे क्वार्टर में 48वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 4-0 की कर दी। इसके बाद 51वें मिनट में जापान के तनाका सेरेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। इसके बाद 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर एक और शानदार गोल दागा और भारत की जीत लगभग निश्चित कर दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस तरह टीम इंडिया ने 5-1 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।