फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: For the first time in 72 years, India win gold in men 3000 meter steeplechase, Avinash Sable

Asian Games: 72 साल में पहली बार भारत ने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता स्वर्ण, अविनाश ने रचा इतिहास

Sun, 01 Oct 2023 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Oct 2023 11:24 PM IST
सार

यह हांगझोऊ एशियाई खेलों में एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में भारत का चौथा पदक है। इससे पहले किरण बालियान ने महिलाओं के शॉटपुट में कांस्य, पुरुषों के 10 हजार मीटर रेस में कार्तिक कुमार ने रजत और गुलवीर सिंह ने कांस्य जीता था। 

विज्ञापन
Asian Games 2023: For the first time in 72 years, India win gold in men 3000 meter steeplechase, Avinash Sable
अविनाश साबले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने हांगझोऊ एशियाई खेलों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। यह इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण है। 1951 से एशियाई खेल शुरू हुए थे और तब से ही 3000 मीटर स्टीपलचेज (पुरुष) की स्पर्धा शुरू हुई थी, लेकिन भारत के किसी एथलीट ने इसमें स्वर्ण नहीं जीता था।
विज्ञापन

साबले ने 72 वर्षों का इंतजार खत्म किया

Asian Games 2023, Athletics: নীরজ নামার আগেই ট্র্যাকে সোনা ফলালেন অবিনাশ  সাবলে - Bengali News | Avinash Sable won the 3000m Steeplechase gold, This  is India's first track and field gold in

अविनाश साबले ने इस इंतजार को खत्म कर दिया। यह हांगझोऊ एशियाई खेलों में एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में भारत का चौथा पदक है। इससे पहले किरण बालियान ने महिलाओं के शॉटपुट में कांस्य, पुरुषों के 10 हजार मीटर रेस में कार्तिक कुमार ने रजत और गुलवीर सिंह ने कांस्य जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी 100 मीटर में गजब की बढ़त बनाई

Asian Games 2023: For the first time in 72 years, India win gold in men 3000 meter steeplechase, Avinash Sable
अविनाश साबले - फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश ने 8:19:50 का समय लेकर स्वर्ण अपने नाम किया। हालांकि, जो कारनामा उन्होंने आखिरी 100 मीटर में किया, वह शायद ही पहले इन खेलों के इतिहास में देखने को मिला था। 8:19:50 का समय एशियाई खेलों का विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है।
विज्ञापन

अविनाश ने रचा इतिहास

Asian Games LIVE, Day 8: Avinash Sable wins gold; India lead China in men's  badminton final

अविनाश राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में तीन हजार मीटर स्टीपलचेज (पुरुष) में भारत के पहले पदकवीर हैं। 2022 में बर्मिंघम में उन्होंने रजत पदक जीता था। वहीं, एशियाई खेलों में पुरुषों के तीन हजार स्टीपलचेज में वह भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हैं। उन्होंने आखिरी 100 मीटर में दूसरे स्थान पर रहने वाले एथलीट से 4.25 सेकंड के अंतर से जीत हासिल की। 

अब तक एशियाड में किन-किन भारतीयों ने जीते पदक

Avinash Sable Wins Gold Medal in Men's 3000m Steeplechase Event at Asian  Games 2023 | 🏆 LatestLY

पुरुषों के तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में इससे पहले 1951 दिल्ली एशियाई खेलों में अजीत सिंह ने कांस्य, 1954 मनीला एशियाई खेलों में दालू राम ने कांस्य, 1970 बैंकॉक एशियाई खेलों में गुरमेज सिंह ने कांस्य, 1974 तेहरान एशियाई खेलों में गुरमेज सिंह ने रजत, 1978 बैंकॉक एशियाई खेलों में गोपाल सैनी ने रजत, 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में गोपाल सैनी ने रजत, 1990 बीजिंग एशियाई खेलों में दीना राम ने रजत, 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में नवीम कुमार ने कांस्य जीता था। अब अविनाश साबले नौवें पदकवीर हैं। हालांकि, यह तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में भारत का पहला स्वर्ण है। 

Asian Games 2023: Avinash Sable wins India's first-ever Gold medal in men's  3000m steeplechase in historic run | Other News – India TV

कैसे खेला जाता है स्टीपलचेज और सबसे सफल देश
पुरुषों के तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में सबसे सफल देश जापान है। उसने 10 स्वर्ण जीते हैं। वहीं, कतर, बहरीन और पाकिस्तान ने दो-दो स्वर्ण जीते हैं। भारत और ईरान को एक-एक स्वर्ण मिला है। 3000 मीटर स्टीपलचेज भी एक स्टैंडआउट इवेंट है। स्टार्टिंग गन की आवाज के साथ ही इसमें कई प्रतिभागी एक साथ दौड़ना शुरू करते हैं। 400 मीटर ट्रैक के आसपास लैप को पूरा करते हुए 28 सामान्य हर्डल और सात पानी के हर्डल को पार करते हैं।

रोज छह किलोमीटर दौड़ कर जाते थे स्कूल
अविनाश का जन्म साल 1994 में एक किसान परिवार में हुए था। उनके गांव में स्कूल बस नहीं चलती थी। ऐसे में अविनाश को रोज छह किलोमीटर दौड़ कर स्कूल जाना पड़ता था। उस समय उन्हें नहीं पता था कि उनकी यह आदत उन्हें एशियाई खेलों में पदक दिलाएगी, लेकिन अपनी पढ़ाई के लिए वो रोज छह किलोमीटर दोड़ते थे। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अविनाश का चयन भारतीय सेना में हो गया। यहां से उनके लिए चीजें आसान हो गईं, लेकिन अब नई चुनौतियां उनके सामने थीं। 

Avinash Sable becomes first Indian man to win Asian Games 3000m  steeplechase gold - Times of India

सिर्फ 18 साल की उम्र में अविनाश सेना का हिस्सा बने और उन्हें सियाचिन ग्लेशियर में तैनात कर दिया गया। 2013-14 तक सियाचिन में रहने के बाद रास्थान के रेगिस्तानी इलाकों में उन्हें भेज दिया गया। इसके बाद वो सिक्किम में तैनात रहे। 2017 में सेना के कोच ने उन्हें स्टीपलचेज में दोड़ने की सलाह दी और एक साल बाद ही उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद वो नौ बार ऐसा कर चुके हैं। अब एशियाई खेलों में पुरुषों के तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में पहला स्वर्ण जीतकर उन्होंने इतिहास रचा है। पेरिस ओलंपिक में भी उनसे पदक की आस बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed