{"_id":"637671ac3e9fa95ffe5b392c","slug":"asian-cup-manika-batra-upsets-world-number-seven-reaches-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Cup: मनिका बत्रा ने किया उलटफेर, दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Cup: मनिका बत्रा ने किया उलटफेर, दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं
Thu, 17 Nov 2022 11:08 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:08 PM IST
सार
विश्व नंबर 44 मनिका ने चेन को 8-11, 11-9, 11-6, 11-6, 9-11, 8-11, 11-9 से पराजित किया। मनिका ने कहा कि यह कुछ ही समय में किसी चीनी खिलाड़ी पर उनकी यह तीसरी जीत है।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मनिका बत्रा ने एशिया कप टेबल टेनिस में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर सात चीन की चेन जिंगटांग को सात गेमों के संघर्ष में पराजित किया। मनिका इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गईं, जहां उनका सामना ताईपे की चेन जू यू से होगा। वहीं, विश्व नंबर 39 देश के नंबर पुरुष पैडलर जी साथियान को सात गेमों के संघर्ष में पांचवीं वरीय जापान के यूकिया उदा से हार का सामना करना पड़ा।
विश्व नंबर 44 मनिका ने चेन को 8-11, 11-9, 11-6, 11-6, 9-11, 8-11, 11-9 से पराजित किया। मनिका ने कहा कि यह कुछ ही समय में किसी चीनी खिलाड़ी पर उनकी यह तीसरी जीत है। वह अगले दौर में इसी तरह का खेल खेलने की कोशिश करेंगी। उदा ने सथियन को 11-9, 11-8, 7-11, 9-11, 11-6, 10-12, 11-6 से पराजित किया।