फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asiad gold winner Jyoti went to court when she did not get Khel Ratna interim order issued to Sports Ministry

Controversy: खेल रत्न नहीं मिला तो अदालत गईं एशियाड स्वर्ण विजेता ज्योति, खेल मंत्रालय को जारी हुआ अंतरिम आदेश

Sat, 06 Jan 2024 12:09 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 Jan 2024 12:09 PM IST
सार

अदालत ने शुक्रवार को ज्योति की याचिका को स्वीकार करते हुए खेल मंत्रालय को अंतरिम आदेश भी जारी कर दिया। आदेश में मंत्रालय से 8 जनवरी से पहले ज्योति की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
Asiad gold winner Jyoti went to court when she did not get Khel Ratna interim order issued to Sports Ministry
ज्योति सुरेखा वेनम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। हांगझोऊ एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज ज्योति सुरेखा ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिए जाने पर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की शरण ले ली। अदालत ने शुक्रवार को ज्योति की याचिका को स्वीकार करते हुए खेल मंत्रालय को अंतरिम आदेश भी जारी कर दिया। आदेश में मंत्रालय से 8 जनवरी से पहले ज्योति की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय से लगाई थी अवॉर्ड देने की गुहार
जस्टिस एएम खानविल्कर की अगुवाई वाली अवॉर्ड कमेटी ने सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चुना था, जिस पर खेल मंत्रालय ने भी अपनी मुहर लगा दी थी। ज्योति ने उन्हें खेल रत्न केलिए नहीं चुनने पर खेल मंत्रालय से 14 दिसंबर को एक प्रार्थना पत्र में गुहार लगाई थी कि उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाना चाहिए। उनकी उपलब्धियों के हिसाब से उनके 148.74 अंक बनते हैं, जबकि सात्विक और चिराग के 58 अंक ही बनते हैं। बावजूद इसके उन्हें अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया। मंत्रालय ने ज्योति के इस पत्र का जवाब नहीं दिया, जिसके चलते उन्होंने अदालत की शरण ले ली।
विज्ञापन


नौ जनवरी को दिए वितरित होने हैं अवॉर्ड
अदालत ने ज्योति की याचिका को न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि इस पर अंतरिम आदेश भी जारी कर दिया। ज्योति की याचिका पर अदालत ने खेल मंत्रालय, अवॉर्ड कमेटी के सभी सदस्यों और सात्विक-चिराग इस संबंध में साक्ष्य पेश करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि नौ जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू की ओर से राष्ट्रपति भवन में खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए अदालत ने 8 जनवरी से पहले ज्योति की याचिका पर विचार करने के लिए खेल मंत्रालय को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed