फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ashish defeated Iran's boxer in the pre-quarterfinals of the World Boxing Championship

World Boxing: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में आशीष, ईरान के बॉक्सर को हराया

Tue, 02 May 2023 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 May 2023 11:52 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के 28 वर्षीय आशीष ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए पहले दौर में अपना दबदबा बनाया। 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष ने बेहतर तकनीकी दक्षता के आधार पर ईरान के मुक्केबाज को पछाड़ा।

विज्ञापन
Ashish defeated Iran's boxer in the pre-quarterfinals of the World Boxing Championship
आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपियन आशीष चौधरी ने मंगलवार को यहां 80 किलोग्राम भार वर्ग में ईरान के मेसाम घेशलाघी को पराजित करके विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। आशीष ने पूर्व एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मेसाम पर 4-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के 28 वर्षीय आशीष ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए पहले दौर में अपना दबदबा बनाया। 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष ने बेहतर तकनीकी दक्षता के आधार पर ईरान के मुक्केबाज को पछाड़ा।
विज्ञापन


प्री-क्वार्टर फाइनल में आशीष का सामना दो बार के ओलंपिक चैंपियन क्यूबा के आर्लेन लोपेज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बीच, पदार्पण कर रहे हर्ष चौधरी 86 किलोग्राम भार वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के बिली मैकएलिस्टर के खिलाफ 0-5 के सर्वसम्मत फैसले से हार के साथ चैंपियनशिप से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed