{"_id":"80d026b6-7901-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"arvind-and-nilam-win-mawana-sugars-indian-open-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद और नीलम ने जीती मैराथन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अरविंद और नीलम ने जीती मैराथन
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sun, 17 Feb 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अरविंद कुमार यादव ने पुरुष जबकि महाराष्ट्र की नीलम मारुति कदम ने महिला वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए मवाना शुगर्स इंडियन ओपन मैराथन खिताब जीत लिए। अरविंद ने 42.165 किलोमीटर की मैराथन 2:21.44 सेकंड में जीती जबकि नीलम ने 3:01.02 सेकंड के साथ यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
अरविंद और नीलम को ढाई-ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ही उनके शरीर के वजन के बराबर चीनी भी भेंट की गई। इस तरह अरविंद को 50.65 किलोग्राम और नीलम को 47.50 किलोग्राम चीनी मिली।
विज्ञापन
21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पुरुषों में विश्राम मीणा ने और महिलाओं में किरण तिवारी ने खिताब अपने नाम किए। दोनों विजेताओं को एक समान 70-70 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
विज्ञापन