{"_id":"682f40851300a3ec5b0cd06e","slug":"arshad-nadeem-said-dont-want-to-make-any-comments-about-neeraj-chopra-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj-Arshad: 'मैं कुछ नहीं बोलूंगा', नीरज चोपड़ा पर टिप्पणी करने से बचे अरशद; भारत-पाकिस्तान तनाव पर की बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj-Arshad: 'मैं कुछ नहीं बोलूंगा', नीरज चोपड़ा पर टिप्पणी करने से बचे अरशद; भारत-पाकिस्तान तनाव पर की बात
Thu, 22 May 2025 08:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 22 May 2025 08:50 PM IST
सार
नदीम ने गुरुवार को कहा- 'भारत के साथ चल रहे संघर्ष के कारण मैं नीरज के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम ने स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हाल ही में चोपड़ा ने पाकिस्तान के अरशद को एनसी क्लासिक टूर्नामेंट में आमंत्रित किया था, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
नीरज पर टिप्पणी करने से बचे अरशद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। नीरज ने पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट को इस हमले से पहले प्रतियोगिता के लिए निमंत्रण दिया था, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। नदीम ने गुरुवार को कहा- 'भारत के साथ चल रहे संघर्ष के कारण मैं नीरज के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।'

पाकिस्तान की सेना का समर्थन किया
इस दौरान नदीम ने पाकिस्तानी सेना का समर्थन किया। उन्होंने कहा- 'मैं एक गांव से हूं और मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं और मेरा परिवार हमेशा अपनी सेना के साथ खड़ा रहेगा।'
इस दौरान नदीम ने पाकिस्तानी सेना का समर्थन किया। उन्होंने कहा- 'मैं एक गांव से हूं और मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं और मेरा परिवार हमेशा अपनी सेना के साथ खड़ा रहेगा।'
चोपड़ा की 90 मीटर की बाधा पार करने पर क्या बोले अरशद?
चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक में नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा ने 15 मई को डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण से पहले कहा था कि वह और नदीम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे। चोपड़ा ने हाल में डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में 90.23 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो से 90 मीटर का आकंड़ा पार किया और रजत पदक जीता। नदीम ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि मैं हमेशा खुद से प्रतिस्पर्धा करता हूं और मेरा लक्ष्य एक दिन 100 मीटर का आंकड़ा छूना है। अगर चोपड़ा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो यह उनके लिए अच्छा है।'