फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Arshad Nadeem exposed Pakistan said promises made after winning the Olympic medal have not been fulfilled yet

Arshad Nadeem: अरशद नदीम ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोले- पदक जीतने के बाद किए वादे अब तक नहीं हुए पूरे

Thu, 17 Jul 2025 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:11 PM IST
सार

पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और सरकार, प्रांतीय प्रशासन और निजी संस्थाओं द्वारा वित्तीय ईनाम का वादा किया गया।

विज्ञापन
Arshad Nadeem exposed Pakistan said promises made after winning the Olympic medal have not been fulfilled yet
अरशद नदीम - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम ने कहा है कि पदक जीतने के बाद उनसे किए गए कई वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। नदीम ने कहा कि उनके लिए की गई भूमि आवंटन की घोषणाएं भी फर्जी थीं।  नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो करते हुए भारत के नीरज चोपड़ा को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था। 89.45 मीटर का थ्रो करने वाले नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। 
विज्ञापन

ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट हैं नदीम
नदीम ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट बने थे। ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, पाकिस्तान के इस भाला फेंक एथलीट को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और सरकार, प्रांतीय प्रशासन और निजी संस्थाओं द्वारा वित्तीय ईनाम का वादा किया गया। हालांकि, नदीम को वादे के अनुसार नकद पुरस्कार विधिवत प्रदान किए गए, लेकिन घोषित भूमि आवंटन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदीम ने कहा, 'मेरे लिए की गई सभी पुरस्कारों की घोषणाओं में से, भूमि आवंटन की घोषणाएं फर्जी थीं, जो मुझे नहीं मिलीं। हां, घोषित किए गए नकद पुरस्कार मिल गए हैं।' नदीम का यह बयान पाकिस्तान की सरकार और संस्थानों द्वारा उन्हें जमीन देने के झूठे वादों की पोल खोलता है। नदीम ने कहा कि उनका ध्यान प्लॉट पर नहीं, बल्कि पूरी तरह एथलेटिक्स के करियर पर केंद्रित है।
विज्ञापन

सिलेसिया डायमंड लीग में नीरज का सामना करेंगे अरशद
पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, नदीम की इंग्लैंड में सर्जरी सफलतापूर्वक हुई है। वह अब पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। पिंडली की चोट की वजह से ही वह हाल की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सके थे। सर्जरी कैम्ब्रिज में डॉ. अली बाजवा की देखरेख में की गई। सर्जरी के बाद नदीम ने अपना पुनर्वास और फिजियोथेरेपी शुरू कर दिया है। उनकी मेडिकल टीम और कोच सलमान इकबाल बट उनके सुचारू और समय पर ठीक होने को लेकर आशावादी हैं। नदीम और नीरज के इस साल पहली बार पोलैंड के सिलेसिया में 16 अगस्त को होने वाले डायमंड लीग इवेंट में आमने-सामने होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed