{"_id":"71ecbd02-148f-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"armstrong-former-five-teammates-six-month-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मस्ट्रांग के पांच पूर्व साथियों पर छह माह की पाबंदी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आर्मस्ट्रांग के पांच पूर्व साथियों पर छह माह की पाबंदी
न्यूयॉर्क/खेल डेस्क
Updated Fri, 12 Oct 2012 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग के खिलाफ डोपिंग मामले में गवाही देने वाले उनकी टीम के पांच पूर्व साथियों पर ड्रग्स लेने की बात कबूलने के बाद छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिकी साइक्लिंग ने बताया कि टाम डेनियलसन, जार्ज हिनकेपी, लेवी लीफेमर, क्रिस्टियन वांडे वेल्डे और डेविड जबरिस्की को अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) को दिए अपने कबूलनामे के बाद छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
यूएसए साइक्लिंग के मुख्य कार्यकारी स्टीव जानसन ने कहा, ‘लांस आर्मस्ट्रांग की जांच के दौरान गवाही देने वाले सभी एथलीटों पर फिलहाल प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। यूएसए साइक्लिंग इसके साथ ही इन प्रतिबंधों और इसके प्रभाव की भी समीक्षा कर रही है। मैं इन सभी एथलीटों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने अपना कैरियर दांव पर लगाते हुए स्वयं ही पिछले वर्षों में ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली है।’ गौरतलब है कि आर्मस्ट्रांग को डोपिंग के आरोपों के कारण अगस्त माह में इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (यूसीआई) से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था।
डोपिंग अपराध की श्रेणी में शामिल हो: साइक्लिंग ऑस्ट्रेलिया
आर्मस्ट्रांग पर डोपिंग के आरोपों के बाद साइक्लिंग ऑस्ट्रेलिया ने मांग की है कि सरकार को खेलों में डोपिंग को अपराध की श्रेणी में रखना चाहिए। साइक्लिंग ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख क्लोस मूलर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब हमें सरकार के साथ बैठकर डोपिंग को अपराध की श्रेणी में शामिल करने पर विचार करना चाहिए। इससे उन खिलाड़ियों में कड़ा संदेश जाएगा कि डोपिंग के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा बल्कि इसके लिए उन्हें अपराधियों की तरह जेल भी जाना पड़ सकता है। इससे पुलिस को भी मामले की जांच का अधिकार मिलेगा।’
विज्ञापन
मलयेशियाई अधिकारी पर छह वर्ष का बैन
मलयेशियाई एथलेटिक्स फडरेशन (एमएएफ) के पूर्व उपाध्यक्ष करीम इब्राहिम को डोपिंग के दो मामलों में शामिल होने का दोषी पाए जाने के बाद छह वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। एमएएफ के पूर्व उपाध्यक्ष और मलक्का एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन की परिषद के सदस्य इब्राहिम को डोपिंग के दो मामलों में शामिल होने का दोषी पाया गया है।
एमएएफ अध्यक्ष जैनाल आबिदीन अहमद ने कहा, ‘इब्राहिम के खिलाफ डोपिंग के दोनों मामलों में पुख्ता सबूत मिले हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे स्वतंत्र पैनल को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।’ उन्होंने कहा कि इब्राहिम को निलंबित करने का निर्णय एमएएफ के संविधान के अनुसार लिया गया है। ऐसे में वह इसके खिलाफ अपील नहीं कर सकते हैं।