{"_id":"c862839e-8805-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"arjuna-awardee-jagdish-bhola-involved-in-drugs-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के धंधे में फंसे रहे हैं खिलाड़ी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ड्रग्स के धंधे में फंसे रहे हैं खिलाड़ी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीश भोला वह नाम है जिसने कभी देश के लिए एशियाई खेलों व एशियाई चैंपियनशिप जैसे आयोजनों में पदक जीते। उसकी इन्हीं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने उसे अर्जुन अवार्ड जैसे पुरस्कार से पुरस्कृत किया। लेकिन ड्रग्स की तस्करी में पड़ने पर न सिर्फ उसे पंजाब पुलिस से डीएसपी जैसे पद से बर्खास्त किया गया बल्कि खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड जैसा पुरस्कार भी छीन लिया। इसी भोला का नाम शुक्रवार को एक बार फिर ड्रग तस्करी में सामने आया है।
विज्ञापन
ड्रग पैडलर अनूप सिंह काहलों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब पुलिस की ओर से भोला के निवास स्थान पर भी छापेमारी की गई। पंजाब पुलिस की मानें तो भोला के घर से 10 किलो ऐसा नशे का केमिकल बरामद हुआ है जो पहले कभी नहीं मिला। फिलहाल भोला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। लेकिन इस मामले में उसके शामिल होने के सुबूत पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
भोला से खेल मंत्रालय ने 1998 में दिए गए अर्जुन अवार्ड को दो साल पूर्व उस वक्त छीन लिया था जब उसे मुंबई पुलिस ने पार्टी ड्रग्स की खेप समेत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अनूप सिंह मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने खुलासा किया है कि ड्रग्स तस्करी के सामने आए पिछले अधिकतर मामलों में कई खिलाड़ियों की संलिप्तता सामने आई है। बॉक्सर राम सिंह से पूछताछ भी इसी का एक हिस्सा है।