{"_id":"68962905158ed519a10d3801","slug":"arjun-erigaisi-was-held-a-draw-vidit-gujrathi-suffered-shock-defeat-in-second-round-of-chennai-grand-masters-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chennai Grand Masters: अर्जुन एरिगेसी की बाजी ड्रॉ रही, रॉबसन से हारकर विदित गुजराती हुए उलटफेर का शिकार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chennai Grand Masters: अर्जुन एरिगेसी की बाजी ड्रॉ रही, रॉबसन से हारकर विदित गुजराती हुए उलटफेर का शिकार
Fri, 08 Aug 2025 10:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:13 PM IST
सार
भारतीय खिलाड़ी वी प्रणव के खिलाफ शानदार जीत से जर्मनी के विन्सेंट केमर मास्टर्स वर्ग की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दिन का सबसे बड़ा उलटफेर हालांकि रॉबसन ने गुजराती को हरा कर किया।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगैसी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में नीदरलैंड के जोर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ बाजी ड्रॉ खेली। भारत के एक अन्य खिलाड़ी विदित गुजराती उलटफेर का शिकार हुए और उन्हें अमेरिका के रे रॉबसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय खिलाड़ी वी प्रणव के खिलाफ शानदार जीत से जर्मनी के विन्सेंट केमर मास्टर्स वर्ग की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दिन का सबसे बड़ा उलटफेर हालांकि रॉबसन ने गुजराती को हरा कर किया। अनीश गिरी और निहाल सरीन का मुकाबला बराबरी पर छूटा। कार्तिकेय मुरली और अवोंडर लियांग की बाजी भी ड्रॉ रही। भारतीय जीएम इनियान पा ने चैलेंजर्स वर्ग में जीएम हरिका द्रोणावल्ली पर अपनी शानदार जीत से सबको प्रभावित किया, वहीं जीएम अभिमन्यु पुराणिक ने लियोन ल्यूक मेंडोंका पर अपनी जीत के साथ वापसी की। दीप्तायन और प्रणेश, अधिबान और वैशाली के अलावा हर्षवर्धन और आर्यन का मुकाबला भी ड्रॉ रहा।