फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Anju Bobby George to Abhinav Bindra Neeraj Chopra medal social media reaction world athletics championship cwg

Neeraj Chopra: विराट कोहली ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Sun, 24 Jul 2022 08:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Jul 2022 08:55 PM IST
सार

नीरज ने रविवार सुबह ऐतिहासिक पदक के साथ भारतीयों को खुश कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत पर नीरज को बधाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर नीरज को बधाइयों का तांता लग गया।

विज्ञापन
Anju Bobby George to Abhinav Bindra Neeraj Chopra medal social media reaction world athletics championship cwg
नीरज चोपड़ा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज ने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले भारत के सिर्फ दूसरे एथलीट हैं। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 19 साल पहले यानी 2003 में लॉन्ग जंप में पदक जीता था।
विज्ञापन

नीरज ने रविवार सुबह ऐतिहासिक पदक के साथ भारतीयों को खुश कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत पर नीरज को बधाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर नीरज को बधाइयों का तांता लग गया। हम आपको सोशल मीडिया पर नीरज को मिली बधाइयों के बारे में बता रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी नीरज को बधाई दी है। विराट ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर लिखा- नीरज चोपड़ा को बधाई। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर हमें तुम पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anju Bobby George to Abhinav Bindra Neeraj Chopra medal social media reaction world athletics championship cwg
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा ने कहा- नीरज चोपड़ा को रजत जीतने पार बहुत-बहुत बधाई। आपने हमें गर्व महसूस कराया है। शानदार काम और आगे की सीजन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं, बजरंग पूनिया ने लिखा- भाई नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप ऐसे ही देश के लिए मेडल जीतते रहें। भगवान से यही प्रार्थना है।

विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने लिखा- नीरज चोपड़ा को बधाई। आप करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने कहा- बधाई नीरज चोपड़ा। ऐतिहासिक रजत पदक। ओलंपिक चैंपियन नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। 



वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत को पहला मेडल दिलाने वालीं अंजू बॉबी जॉर्ज ने भी नीरज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंजू फिलहाल एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- नीरज चोपड़ा इस जादुई पल के लिए बधाई। पदक विजेताओं के ग्रुप में आपका स्वागत है। काफी इंतजार करना पड़ा। एएफआई इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अनुराग ठाकुर को समर्थन के लिए धन्यवाद। 

अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 पेरिस वर्ल्ड चैंपियनशिप  में लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था। वह इस प्रतियोगिता में ऐसा करने वालीं भारत की पहली एथलीट बनी थीं। अब नीरज चोपड़ा का अगला लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतना होगा। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से हो रही है। इस बार यह खेल बर्मिंघम में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed