फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   angela reakes two year ban from cricket australia

431 रुपए की शर्त लगाने पर AUS क्रिकेटर पर दो साल बैन

Wed, 23 Dec 2015 11:16 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
angela reakes two year ban from cricket australia

बात वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल मैच की है। 29 मार्च को इसी साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट के महाकुंभ का फाइनल मुकाबला हुआ था। इस मैच में एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर 9 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (431 रुपए) की शर्त लगाने का आरोप है।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर आरोप है कि उन्होंने इस फाइनल मुकाबले में 'मैन ऑफ द मैच कौन होगा' पर शर्त लगाई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यह जानकारी सार्वजनिक की और सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन



जानिए, कौन है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

angela reakes two year ban from cricket australia

एंजेला रीक्स नाम की इस महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर शर्त लगाने के आरोप में कार्रवाई हुई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एंटी करप्‍शन विभाग की ओर से की गई जांच में यह बात सामने आई कि एंजेला ने वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल मुकाबले में शर्त लगाई थी।

उन्होंने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कुल 5 शर्त लगाई थी। एंजेला को कोड ऑफ कंडक्ट 2.2.1 के तहत दोषी पाया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एंजेला पर कार्रवाई करते हुए दो साल तक क्रिकेट खेलने से बैन लगा दिया है।

एंजेला ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। वह सिडनी सिक्सर्स और एसीटी मेटर्स टीम की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed